Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रहेगी धूम, बिरसा मुंडा टाउन हॉल में बाल राधा-कृष्ण सजाओ एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता होगी आयोजित, नकद पुरस्कार से पुरुस्कृत होंगे विजेता
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रहेगी धूम, बिरसा मुंडा टाउन हॉल में बाल राधा-कृष्ण सजाओ एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता होगी आयोजित, नकद पुरस्कार से पुरुस्कृत होंगे विजेता

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 10, 2025Updated:August 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रहेगी धूम, बिरसा मुंडा टाउन हॉल में बाल राधा-कृष्ण सजाओ एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता होगी आयोजित, नकद पुरस्कार से पुरुस्कृत होंगे विजेता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में 14 से 16 अगस्त तक तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस दौरान बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा एवं विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार से पुरुस्कृत किया जाएगा। रविवार को भालूबासा स्थित होटल मिष्टी इन में सूर्य मंदिर समिति की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सह-कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं सह-मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की।

    प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्य मंदिर समिति श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य रूप से आयोजन करेगी। जन्माष्टमी के दिन सूर्य मंदिर परिसर में विशेष पूजन, हवन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया जाएगा। मध्यरात्रि में बाल गोपाल के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें भक्तगण विशेष भजन-कीर्तन के साथ श्रीकृष्ण के प्राकट्य का आनंद लेंगे। इसके साथ ही, तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तहत 14 अगस्त को बिरसा मुंडा टाउन हॉल में शाम 5 बजे से बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं 15 अगस्त को सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के ऑडिशन होंगे। 16 अगस्त (शनिवार) को शाम 5 बजे से बिरसा मुंडा टाउन हॉल में दोनों प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला होगा।

    मंदिर समिति के सह-कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के विजेताओं को क्रमशः ₹5,000, ₹3,000 और ₹2,000 नकद राशि दी जाएगी। वहीं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹15,000, द्वितीय ₹11,000 और तृतीय ₹7,000 रहेगा। इसके अलावा, बाल राधा-कृष्ण प्रतियोगिता के 25 फाइनलिस्ट में से शेष 22 प्रतिभागियों तथा सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के चतुर्थ और पंचम स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिभागी की अधिकतम उम्र 10 वर्ष मान्य होगी।

    सूर्य मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी प्रेम झा और प्रमोद मिश्रा ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं के लिए फॉर्म वितरण 10 अगस्त से शुरू हो गया है, जो सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और शाम 5 से रात 8 बजे तक मंदिर परिसर में उपलब्ध है। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त दोपहर 1 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी मंदिर कार्यालय एवं विनय कुमार (9431568664), कंचन दत्ता (9835560693), दिलीप मित्रा (8092821425) एवं रंजन सिन्हा (8877194545) से संपर्क कर फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

    वहीं, तीन दिवसीय महोत्सव की सफलता के लिए समिति ने विभिन्न प्रभारियों की नियुक्ति भी की है। कार्यक्रम संयोजक कमलेश सिंह और कार्यक्रम कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा को बनाया गया है। राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता के प्रभारी गुंजन यादव, अखिलेश चौधरी, बोलटू सरकार, शैलेश गुप्ता, प्रमोद मिश्रा, रूबी झा और कंचन दत्ता को बनाया गया है एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के प्रभारी दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा, शशिकांत सिंह, प्रेम झा, कृष्ण मोहन सिंह और बंटी अग्रवाल को बनाया गया है।

    नकद पुरस्कार से पुरुस्कृत होंगे विजेता बिरसा मुंडा टाउन हॉल में बाल राधा-कृष्ण सजाओ एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता होगी आयोजित सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में छठ की तैयारियों जोरों पर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के जन्मदिन पर भावपूर्ण शुभकामनाएं देते हुए क्या कहा?
    Next Article दुर्गा पूजा तक मानगो में पेयजल समस्या हल करें, वरना प्रदर्शन : सरयू राय

    Related Posts

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    May 28, 2026

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.