दुर्गा पूजा तक मानगो में पेयजल समस्या हल करें, वरना प्रदर्शन : सरयू राय
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। विधायक सरयू राय ने मानगो की पेयजल समस्या के समाधान के लिए पीएचईडी को दो माह का समय दिया है। चेतावनी दी कि यदि दुर्गा पूजा तक समस्या दूर नहीं हुई तो जोरदार धरना-प्रदर्शन होगा।

रविवार को मानगो में जद(यू) की बैठक में उन्होंने कहा कि पीएचईडी सुस्ती बरत रहा है और बालू-कचरा भरने से जलापूर्ति बाधित है। नगर निगम पर भी कचरा निष्पादन व स्ट्रीट लाइट मरम्मत में लापरवाही का आरोप लगाया। निगम को समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी, अन्यथा घेराव की चेतावनी दी।

बैठक में जद(यू) जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


