Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय मेंस हॉकी टीम ने स्पेन को 3-0 से हराया, ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर पहुंची
    Breaking News खेल

    भारतीय मेंस हॉकी टीम ने स्पेन को 3-0 से हराया, ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर पहुंची

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टोक्यो. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में मेडल की उम्मीद बरकरार रखी है. टीम ने अपने तीसरे मुकाबले में स्पेन को 3-0 से हराया. रूपिंदर पाल सिंह ने दो गोल किए. टीम को पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया से 1-7 से बड़ी हार मिली थी. लेकिन टीम ने हार से उबरते हुए शानदार जीत दर्ज की. टीम ने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था. टीम चौथे मुकाबले में 29 जुलाई को गोल्ड मेडलिस्ट अर्जेंटीना की टीम से भिड़ेगी.

    भारतीय टीम ने मैच में अच्छी शुरुआत की. पहले क्वार्टर के अंतिम समय में टीम ने स्पेन पर दबाव बढ़ाया. 14वें मिनट में सिमरनजीत सिंह ने गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. फिर 15वें मिनट में रूपिंदर पाल सिंह ने गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया. दूसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकीं. हाफ टाइम तक भारतीय टीम 2-0 से आगे थी.

    चौथे क्वार्टर में भी हुआ एक गोल

    मैच के तीसरे क्वार्टर में भी भारत और स्पेन गोल नहीं कर सके. अंतिम समय में स्पेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वे इसे गोल में नहीं बदल सके. चौथे क्वार्टर के पहले 5 मिनट में दोनों टीम ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली. 51वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर रूपिंदर पाल सिंह ने अपना दूसरा गोल करके भारत को 3-0 की अजेय बढ़त दिला दी. भारतीय टीम को 4 पेनल्टी कॉर्नर मिले और टीम ने एक पर गोल दागा. दूसरी ओर स्पेन को 7 कॉर्नर मिले और टीम एक में भी गोल नहीं कर सकी. भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कई शानदार बचाव किए. भारतीय टीम दो जीत के साथ ग्रुप में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअसम सरकार ने जलियांवाला बाग वाली घटना से की फायरिंग की तुलना, CRPF की दो कंपनियां तैनात
    Next Article UP: खत्म होंगे 13 विभागों के 48 पुराने कानून, 31 जुलाई तक खत्म करने पर सहमति

    Related Posts

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.