Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्टोक्स ने दिया अजीबोगरीब बयान, कहा-वो बिना बल्लेबाजी किए भी पारी घोषित कर सकते हैं
    Breaking News Headlines

    स्टोक्स ने दिया अजीबोगरीब बयान, कहा-वो बिना बल्लेबाजी किए भी पारी घोषित कर सकते हैं

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रावलपिंडी. इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को उसके घर में ही पीट दिया था. 74 रन से इंग्लैंड ने रावलपिंडी टेस्ट जीता और अब उसकी नजर मुल्तान टेस्ट पर है, जो शु्क्रवार से शुरू हो रहा है. बेन स्टोक्स की अगुआई वाली इंग्लिश टीम की नजर मुल्तान में ही सीरीज पर कब्जा जमाने की है. इस मुकाबले से पहले स्टोक्स ने पाकिस्तान को हिला देने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वो बिना बल्लेबाजी किए भी पारी घोषित कर सकते हैं.

     

    दरअसल रावलपिंडी टेस्ट में इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 264 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी थी और पाकिस्तान को 343 रन का लक्ष्य दिया था. पाकिस्तान की टीम चौथे दिन ही लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतर गई थी और उसके पास पूरा आखिरी दिन था.

     

    ऐसे में स्टोक्स के फैसले पर सवाल भी खड़े होने लगे थे. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि उन्होंने इतनी जल्दी पारी क्यों घोषित की, मगर बाद में इंग्लिश गेंदबाजों ने उनके फैसले को सही साबित कर दिया और आखिरी दिन पाकिस्तान की पारी को 268 रन पर ही समेट दिया. जिसके बाद जीत के लिए स्टोक्स की रणनीति की पूरी दुनिया में तारीफ होने लगी. उनके फैसले ने साबित कर दिया कि उन्हें ड्रॉ नहीं मैच का परिणाम पसंद है.

     

    अब मुल्तान टेस्ट से पहले स्टोक्स ने कहा कि यहां पर 300 से 350 ओवरों का खेल होता नजर आ रहा है. मैच को मौसम थोड़ा बहुत प्रभावित कर सकता है. स्टोक्स ने कहा कि मौसम की तरह हमें भी बदलना होगा और थोड़ा आक्रामक रवैया अपनाना होगा. स्टोक्स ने आगे कहा कि यहां पर कुछ ऐसे पॉइंट होंगे, जहां परिणाम हासिल करना असंभव होगा. अगर 4 दिनों तक बारिश होती है तो एक या 2 दिन में मैच का परिणाम निकालने की

    कोशिश करना अच्छी बात है. स्टोक्स ने कहा कि मैं हमेशा योजना बनाने की कोशिश करता रहूंगा और किसी भी तरह से परिणाम लाने की कोशिश करने के तरीकों पर बात करते रहेंगे. मैच के रिजल्ट की कोशिश में स्टोक्स ने कहा कि कौन जानता है कि मैं एक दिन बल्लेबाजी किए बिना ही पारी घोषित कर दूं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसस्पेंस में बांधे रखती है तापसी पन्नू- ब्लर
    Next Article बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश: सड़कों पर गड्ढों की वजह से दुर्घटना में मौत हुई तो BMC अधिकारी माने जाएंगे जिम्मेदार

    Related Posts

    मध्य विद्यालय गौरा में मनाई गई दिनकर की जयंती

    September 23, 2026

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती सभी सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों में मनाया गया

    September 23, 2026

    पंचायत समिति की बैठक में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मुखिया और समिति भिड़े विधायक सुरेंद्र मेहता ने सम

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मध्य विद्यालय गौरा में मनाई गई दिनकर की जयंती

    संत पॉल स्कूल तेघड़ा में ओज, वीरता और राष्ट्रभावना के साथ मनी राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती सभी सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों में मनाया गया

    पंचायत समिति की बैठक में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मुखिया और समिति भिड़े विधायक सुरेंद्र मेहता ने सम

    घाटशिला में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने की मां की हत्या, तीन दिन तक घर में छिपाकर रखा शव

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट रेडीनेस प्रोग्राम आयोजित

    साइकिल पर संडे अभियान के संयोजक डॉ कुंदन को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

    सिक्स लेन पुल का नाम दिनकर सेतु बहुत जल्द होगा:रजनीश कुमार।

    मेघराज मेमोरिएल बी॰एड॰ काॅलेज में दिनकर जयंती का आयोजन

    *गुरु-शिष्या के रिश्ते को किया कलंकित: बखरी में कोचिंग शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.