Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खेल मंत्रालय ने फिट इंडिया क्विज के लिए 2 लाख स्कूली छात्रों के निशुल्क पंजीकरण की घोषणा की…. 
    Uncategorized

    खेल मंत्रालय ने फिट इंडिया क्विज के लिए 2 लाख स्कूली छात्रों के निशुल्क पंजीकरण की घोषणा की…. 

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaSeptember 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खेल मंत्रालय ने फिट इंडिया क्विज के लिए 2 लाख स्कूली छात्रों के निशुल्क पंजीकरण की घोषणा की….                              नई दिल्ली। स्कूल जाने वाले बच्चों के बीच अच्छे स्वास्थ्य (फिटनेस) और खेल के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए, खेल और फिटनेस पर पहला राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, फिट इंडिया क्विज इसी माह 1 सितंबर को लॉन्च किया गया था। स्कूली बच्चों के लिए भारत की पहली फिटनेस और खेल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, फिट इंडिया क्विज को प्रतिभागियों के लिए और भी आकर्षक बनाया गया है। पूरे भारत के स्कूली छात्रों के लिए एक बड़े उपहार के तौर पर, युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि राष्ट्रव्यापी भारत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए 1 लाख स्कूलों द्वारा नामांकित पहले 2 लाख छात्रों का पंजीकरण निःशुल्क किया जायेगा। प्रत्येक स्कूल निःशुल्क पंजीकरण के लिए पहले आओ, पहले पाओ के तहत अधिकतम 2 छात्रों को नामांकित कर सकता है।

    केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने स्कूली बच्चों में फिटनेस और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस निर्णय की घोषणा की। प्रधानमंत्री द्वारा रेखांकित किये गए फिट इंडिया अभियान के हिस्से के रूप में फिट इंडिया क्विज को लॉन्च किया गया है, जिसने अच्छे स्वास्थ्य के साथ जीवन जीने के महत्व के बारे में बड़े पैमाने पर जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री ठाकुर ने कहा कि फिट इंडिया क्विज में अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी बढ़ाने को ध्यान में रखते हुए 1 लाख स्कूलों के पहले 2 लाख छात्रों के लिए प्रतियोगिता में भाग लेने के शुल्क को माफ कर दिया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में श्री ठाकुर ने 1 सितंबर को फिट इंडिया क्विज का शुभारंभ किया था, जो खेल और फिटनेस पर पहली बार आयोजित की जाने वाली एक राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता है। राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार राशि के रूप में 3.25 करोड़ रुपये निर्धारित किये गए हैं।प्रतियोगिता के राष्ट्रीय दौर का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जायेगा । इस क्विज में देश के प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के छात्र शामिल होंगे और यह प्रतियोगिता ऑनलाइन तथा प्रसारण दौर का मिश्रण होगी। प्रारूप को समावेशी तरीके से डिजाइन किया गया है, जिसमें देश भर के स्कूली छात्रों को साथियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने तथा अपने फिटनेस और खेल ज्ञान का परीक्षण करने का अवसर मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने साधा सरकार पर निशाना
    Next Article वैज्ञानिकों ने विकसित किया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफार्म

    Related Posts

    El análisis detallado de estrategias y el spinogambino casino para jugadores exigentes

    September 22, 2026

    करीम सिटी कॉलेज में रोटरी का निःशुल्क कैंप, 17 मरीज चिन्हित

    September 20, 2026

    ब्राह्मण युवा शक्ति संघ का चुनाव संपन्न, श्याम जी तिवारी बने अध्यक्ष

    September 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दुर्गापूजा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने डीसी को लिखा पत्र

    जमुई में वायरल छेड़छाड़ कांड का आरोपी पुलिस से भिड़ा, गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़

    विस्थापित का बेटा भूख हड़ताल पर

    ब्रजभूषण के आरोपों के बीच रामदेव के समर्थन में उतरे विनोद तावड़े, बढ़ी सियासी हलचल

    संघमित्रा कोल परियोजना खुलने से पहले जमीन फर्जीवाड़े का आरोप, नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का मामला

    सरयू राय ने पूछा, पूरी रफ्तार से पानी जाने के बावजूद घरों तक क्यों नहीं पहुंच रहा पानी?

    चतरा में भाड़ा वीआईपी वाला, सुविधा शून्य, दोगुना किराया से बढ़ रहा विवाद, यात्रियों की रोजाना बस एजेंटों से तू-तू, मैं-मैं

    केरेडारी से टंडवा खधैया पुल तक निजी कोल दुलाई सड़क निर्माण पर जिला परिषद ने की कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, 8 गिरफ्तार

    जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता : केशव प्रसाद मौर्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.