Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्पेन का हराकर मोरक्को ने रचा इतिहास, पहली बार पहुंचा अंतिम-8 में
    Breaking News Headlines खेल

    स्पेन का हराकर मोरक्को ने रचा इतिहास, पहली बार पहुंचा अंतिम-8 में

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दोहा. मोरक्को फुटबॉल टीम ने रोमांचक मुकाबले में स्पेन को मात दे राउंड-16 के मैच में हरा दिया और फीफा विश्व कप-2022 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. तय समय में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं मार पाईं. इंजुरी टाइम में भी दोनों टीमें खाली हाथ रहीं जिसके बाद मैच अतिरिक्त समय में गया. यहां भी गोल नहीं हो सका और फिर मैच पेनल्टी शूट आउट में गया और मोरक्को के गोलकीपर यासिने बोनो ने दमदार खेल दिखाते हुए स्पेन की लगातार तीन पेनल्टी रोक टीम को जीत दिलाई. मोरक्को ने ये मैच 3-0 से जीता.

     

    मोरक्को ने पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है. मोरक्को ने पहली पेनल्टी ली और अब्लेहामिद साबिरी ने गोल कर दिया. इसके बाद स्पेन के कार्लोस सोलेर पेनल्टी मिस कर गए. फिर हाकिम जिएक ने गोल कर मोरक्को को 2-0 से आगे कर दिया. इसके बाद फिर स्पेन ने पेनल्टी मिस कर दी. फिर मोरक्को ने भी पेनल्टी मिस कर दी. अगले पेनल्टी भी स्पेन ने मिस कर दी. मोरक्को ने अगली पेनल्टी को गोल में बदल जीत हासिल की.

     

    स्पेन ने पहले हाफ में धैर्य के साथ फुटबॉल खेली. वहीं मोरक्को की टीम के पास बॉल पजेशन ज्यादा रहा लेकिन फिर भी वह इसका फायदा नहीं उठा पाई. मोरक्को ने आक्रामक खेल से स्पेन को बैकफुट पर ही रखा. उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिए. पूरे हाफ में मोरक्को के डिफेंस ने भी बेहतरीन खेल दिखाया. मोरक्को इस हाफ में काउंटर की रणनीति अपनाती दिख रही थी लेकिन सफलता उसे फिर भी नहीं मिली. दोनों ही टीमों ने मौके बनाने की कोशिश की जिन्हें अंजाम तक नहीं पहुंचा सकीं.

     

    स्पेन के लिए इस हाफ में सबसे बड़ा और इकलौता मौका 27वें मिनट में आया जब अल्बा ने असेंसियो को गेंद दी. उन्होंने गोलकीपर को वन टू वन छका किक मारी लेकिन उनका शॉट साइड नेट में चला गया. वहीं 33वें मिनट में मोरक्को ने इस हाफ का अपना सबसे अच्छा मौका बनाया लेकिन स्पेन के गोलकीपर सिमोन ने टोरेस के झन्नाटेदार शॉट को रोक लिया.

     

    दूसरे हाफ में दोनों ही टीमें गोल के लिए उतावली थीं. यहां स्पेन ज्यादा आक्रामक दिखी. उसने लगातार मौके बनाए और मोरक्को के घेरे में प्रवेश किया. मोरक्को का मुस्तैद डिफेंस स्पेन के लिए लगातार रोड़ा बनता रहा. 63वें मिनट में स्पेन ने एक बदलाव किया और असेंसियो को बाहर कर अल्वारो मोराटा को उतारा. इसके अलावा गावी को बाहर कर कार्सोल सोलेर को मैदान पर भेजा. स्पेन लगातार मोरक्को के घेरे के पास जा रही थी लेकिन इसके डिफेंस को भेद नहीं पा रही थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयह भारत जोड़ो नहीं, अन्नदाताओं पर लाठी बरसाओ यात्रा : शेखावत
    Next Article लेडी गागा के कुत्ते को मारी गोली, तो आरोपी को मिली 21 साल की सजा

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.