Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जियो ने खरीदा 57,123 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम, नीलामी में आई 77,815 करोड़ रुपये की बोलियां, अन्य कंपनियों का यह रहा रेट
    Breaking News Business Headlines

    जियो ने खरीदा 57,123 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम, नीलामी में आई 77,815 करोड़ रुपये की बोलियां, अन्य कंपनियों का यह रहा रेट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली. भारत में पांच साल में पहली स्पेक्ट्रम नीलामी मंगलवार 2 मार्च को संपन्न हो गई. इस दौरान विभिन्न दूरसंचार कंपनियों ने 77,814.80 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम खरीदा. मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने दो दिन की नीलामी में 50 प्रतिशत से अधिक स्पेक्ट्रम 57,123 करोड़ रुपये में खरीदा. इससे कंपनी को मोबाइल कॉल और डेटा सिग्नल सेवाओं के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे.

    एक अन्य दूरसंचार कंपनी भारतीय एयरटेल ने 18,699 करोड़ रुपये में 355.45 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदा. सोमवार को 2,250 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू हुई थी. इसका आरक्षित मूल्य करीब चार लाख करोड़ रुपये था.

    दूरसंचार सचिव अंशु प्रकाश ने कहा कि दो दिन की नीलामी में 77,814.80 करोड़ रुपये का 855.60 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदा गया. रिलायंस जियो ने 57,122.65 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम खरीदा. वहीं वोडाफोन आइडिया लि. ने 1,993.40 करोड़ रुपये की रेडियो तरंगों के लिए बोली लगाई.

    नीलामी के दौरान 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज और 2300 मेगाहर्ट्ज बैंड में बोलियां आईं, लेकिन 700 और 2500 मेगाहर्ट्ज में कोई बोली नहीं मिली. नीलामी के लिए पेश कुल स्पेक्ट्रम में से 700 मेगाहर्ट्ज बैंड के स्पेक्ट्रम का हिस्सा एक-तिहाई था. 2016 की नीलामी में यह स्पेक्ट्रम बिल्कुल नहीं बिक पाया था. प्रकाश ने कहा कि नीलामी के लिए रखे गए कुल स्पेक्ट्रम में से 60 प्रतिशत के लिए बोलियां मिलीं. उन्होंने कहा कि ये बोलियां न्यूनतम मूल्य पर आईं, जो सरकार को स्वीकार्य थीं.

    रिलायंस जियो इन्फोकॉम लि. ने कहा कि उसने देशभर में सभी 22 सर्किलों में स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल का अधिकार हासिल कर लिया हैं उसने कुल 488.35 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम हासिल किया. इस तरह उसका पास 1,717 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम (अपलिंक और डाउनलिंक) हो गया है. विश्लेषकों ने कहा कि गीगाहर्ट्ज बैंड से नीचे अन्य स्पेक्ट्रम कम कीमत पर उपलब्ध है. ऐसे में ज्यादातर ऑपरेटर नए स्पेक्ट्रम में निवेश नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि ऐसे में उन्हें उपकरणों पर अतिरिक्त खर्च करना होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसानों का बिगुल: चुनावी राज्यों में बीजेपी को हराने की करेंगे अपील
    Next Article बिहार की जेलों में सुबह से ही जारी है छापेमारी, जिलों के डीएम-एसपी कर रहे हैं लीड

    Related Posts

    डबल डाउन क्लब चाकूबाजी कांड: घायल हिमांशु सिंह की मौत, हत्या की धाराओं में आगे बढ़ेगी जांच

    June 29, 2026

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    June 29, 2026

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    डबल डाउन क्लब चाकूबाजी कांड: घायल हिमांशु सिंह की मौत, हत्या की धाराओं में आगे बढ़ेगी जांच

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    बिष्टुपुर चाकूबाजी पर भाजपा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    बिहार मद्य निषेध अधिनियम मामले में डॉ. अभिषेक मुंडू को विशेष उत्पाद न्यायालय से बड़ी राहत

    गिरिडीह पुलिस ने लौटाई 211 परिवारों की मुस्कान, विशेष अभियान में बरामद खोए और चोरी हुए मोबाइल वास्तविक मालिकों को सौंपे

    हजारीबाग हूल दिवस पर प्रकृति संरक्षण का अनोखा संदेश, सागवान के पत्ते पर आमंत्रण देकर सांसद मनीष जयसवाल को दिया गया पारंपरिक न्योता

    जमशेदपुर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो से चार आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराद्वारी कुम्हारपाड़ा में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

    जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.