Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोना देवी विश्वविद्यालय में विशिष्ठ व्याख्यानमाला का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    सोना देवी विश्वविद्यालय में विशिष्ठ व्याख्यानमाला का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सोना देवी विश्वविद्यालय में विशिष्ठ व्याख्यानमाला का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम के प्रांगण में आज दिनांक 2 सितम्बर, 2024 को “विशिष्ठ व्यक्तित्व के व्यक्तियों द्वारा द्वितीय व्याख्यान श्रृंखला” का आयोजन किया गया। आज की व्याख्यान श्रृंखला के वक्ता आध्यात्म जगत के विख्यात एवं लब्ध प्रतिष्ठित प्रेरक तथा युवा मार्गदर्शक हिज ग्रेस नाम प्रेम प्रभु, अध्यक्ष, इस्कॉन, धनबाद थे। आज के व्याख्यान का थीम ” युवाओं के जीवन निर्माण एवं चरित्र गठन के लिए कुछ दिशा निर्देश एवं राष्ट्र निर्माण हेतु युवाओं की भूमिका हेतु कुछ सुझाव ” था ।

     

     

    आज की व्याख्यानमाला में सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह, कुलपति प्रो. जे. पी. मिश्रा , कुलसचिव प्रो.(डॉ.) गुलाब सिंह ‘आज़ाद’ , परीक्षा नियंत्रक श्री मिथिलेश सिंह , विभिन्न स्कूलों/ विभागों के प्राचार्यगण , प्राध्यापकगण एवं सहायक अध्यापक तथा बहुत बड़ी संख्या में छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे। सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) गुलाब सिंह ‘आज़ाद’ ने हिज ग्रेस प्रेम प्रभु जी का शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बायोटेक्नोलॉजी विभाग की प्राध्यापक डॉ. नित नयना ने हिज ग्रेस नाम प्रेम प्रभु का संक्षिप्त परिचय दिया।

     

     

    माननीय प्रेम प्रभु जी ने अपने बहुत ही प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक भाषण में सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र – छात्राओं तथा संकाय सदस्यों को जीवन निर्माण एवं चरित्र गठन के बहुत ही महत्वपूर्ण एवं उपयोगी दिशा- निर्देश दिए जो भारतीय संस्कृति के महान ग्रन्थों- श्रीमद भगवदगीता, महाभारत, केनोपनिषद आदि को उद्धरित करते हुए दिए। प्रेम प्रभु जी ने कहा की विकास एवं उन्नति हेतु अपने मन को नियंत्रण करना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा की व्यक्ति के जीवन में मन की बहुत बड़ी भूमिका है एवं व्यक्ति के सर्वांगीण विकास हेतु उसे अपने मन पर नियंत्रण करना अनिवार्य है और इसके लिए उसे अपनी बुध्दि को मजबूत बनाना होगा

     

     

    जिससे की वह सूझ – बूझ , दृणनिश्चय तथा विभेदीकरण के साथ निर्णय ले सके। वे हिज ग्रेस प्रेम प्रभु जी द्वारा युवाओं के जीवन निर्माण एवं चरित्र गठन के लिए बताए गए दिशा-निर्देशों का तथा उनके व्यावहारिक एवं आध्यात्मिक अनुभवों का जीवन के हर मुकाम पर उपयोग करते हुए स्वयं को एक श्रेष्ठ नागरिक बनाकर राष्ट्र निर्माण हेतु अनवरत योगदान करते रहेंगे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरियाजुद्दीन खान ने जमशेदपुर पश्चिम से की दावेदारी
    Next Article कैबिनेट ने दो प्रमुख व्यावसायिक केन्द्रों – मुंबई और इंदौर के बीच सबसे छोटा रेल सम्पर्क प्रदान करने के लिए 309 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन परियोजना को मंजूरी दी

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.