धनबाद : विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर धनबाद में खासा उत्साह देखी गई। आज धनबाद शहर के कला भवन से विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ को धनबाद विधायक राज सिन्हा, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा सहित अन्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह अगले 26 जनवरी 2024 तक धनबाद वासियों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ और इसके प्रति लोगों को जागरूक करेगा।
इससे पूर्व कला भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त ने यहाँ उपस्थित लोगों को वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का शपथ दिलाया।

