Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साउथ अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास
    Headlines

    साउथ अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaDecember 31, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने यह घोषणा भारत के खिलाफ सेंचुरियन पार्क में खेले गए पहले टेस्ट में मिली हार के ठीक बाद की गई गई है। यह साउथ अफ्रीका टीम को आने वाले टेस्ट मैचों के लिए झटका तो है ही, बल्कि टेस्ट क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। दरअसल, डिकॉक अपने परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत करना चाहते हैं।
    क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने लिखा, प्रोटियाज विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। डिकॉक ने अपनी यंग फैमिली के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने का हवाला देते हुए यह फैसला किया है। 29 साल के क्विंटन डिकॉक ने साउथ अफ्रीका के लिए 54 टेस्ट मैचों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 38.82 की औसत से 3300 रन बनाए। टेस्ट मैचों में डिकॉक के बल्ले से 6 शतक और 22 अर्धशतक निकले। डिकॉक ने 221 कैच और 11 स्टंपिंग भी किए।
    क्विंटन डिकॉक ने अपने बयान में कहा कि यह निर्णय लेना मेरे लिए आसान नहीं रहा। मैंने यह सोचने में बहुत समय लिया है कि मेरा भविष्य कैसा दिखता है और अब मेरे जीवन में क्या प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा, साशा और मैं इस दुनिया में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं और अपने परिवार को उससे आगे बढ़ाना चाहते हैं। मेरा परिवार मेरे लिए सब कुछ है और मैं अपने जीवन के इस नए और रोमांचक चैप्टर के दौरान उनके साथ रहने के लिए समय और स्पेस चाहता हूं।
    डिकॉक ने यह भी कहा कि ‘मुझे टेस्ट क्रिकेट पसंद है और मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करना पसंद है और जो कुछ भी इसके साथ आता है। मैंने उतार-चढ़ाव, खुशी और यहां तक कि निराशा का भी आनंद लिया है, लेकिन अब मुझे कुछ ऐसा मिल गया है जो मुझे और भी अधिक प्यारा है.’
    उन्होंने उन सभी को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा, जो शुरू से ही मेरी टेस्ट क्रिकेट यात्रा का हिस्सा रहे हैं, मेरे कोच, टीममेट, विभिन्न मैनेजमेंट टीमों, मेरे परिवार और दोस्तों के समर्थन के बिना मैं यहां नहीं दिख सकता था। प्रोटियाज के रूप में मेरे करियर का अंत नहीं है। मैं सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं और भविष्य के लिए अपनी क्षमता के अनुसार अपने देश का प्रतिनिधित्व करूंगा। बता दें कि सेंचुरियन टेस्ट मैच में डिकॉक ने पहली पारी में 34 व दूसरी पारी में 21 रन बनाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजरूरतमंद के चेहरे की ख़ुशी से बड़ा कोई पुण्य नहीं – काले
    Next Article भरत सिंह फैंस क्लब और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत ने जरूरतमंद लोगों का बनवाया श्रम और आयुष्मान कार्ड

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.