Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेहरू के पत्रों को प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय को लौटा दें सोनिया गांधी: भाजपा
    Headlines राजनीति

    नेहरू के पत्रों को प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय को लौटा दें सोनिया गांधी: भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नेहरू के पत्रों को प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय को लौटा दें सोनिया गांधी: भाजपा

    नयी दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से कहा कि उन्हें भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की ओर से विभिन्न हस्तियों को लिखे गए पत्रों को प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय को लौटा देना चाहिए।

    पार्टी ने कहा कि ऐतिहासिक दस्तावेज देश की संपत्ति होते हैं न कि किसी की निजी संपत्ति।

    भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय की ओर से लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से किए गए उस संवाद का हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि भारत में अंतिम ब्रिटिश वायसराय की पत्नी एडविना माउंटबेटन और प्रतिष्ठित नेताओं जयप्रकाश नारायण और जगजीवन राम के साथ नेहरू के पत्राचार के रिकॉर्ड पूर्ववर्ती नेहरू म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी में थे, जिसने उन्हें 2008 में सोनिया गांधी को लौटा दिया था।

     

     

    नेहरू संग्रहालय का विस्तार सभी प्रधानमंत्रियों के स्मारकों को शामिल करने के लिए किया गया था और केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद इसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय रखा गया था।

    पात्रा ने संवाददाताओं को बताया कि नेहरू के पत्राचार के 51 बक्से संग्रहालय के तत्कालीन निदेशक की मंजूरी के बाद सोनिया गांधी को दिए गए थे।

    उन्होंने बताया कि कानूनी राय के बाद पीएमएमएल के 29 सदस्यों में से एक रिजवान कादरी ने हाल में लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी को पत्र लिखकर कागजात संग्रहालय के संरक्षण में बहाल करने में उनकी मदद मांगी है।

    भाजपा नेता ने कहा कि कादरी को अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

    गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए पात्रा ने कहा कि यह व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है बल्कि ऐतिहासिक दस्तावेज भारत के ‘खजाने’ का हिस्सा हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि चूंकि नेहरू इस परिवार के सदस्य थे, इसलिए वे उनके पत्रों पर हक की भावना से ग्रस्त हैं।

    उन्होंने पूछा, ‘‘पत्र की सामग्री क्या थी जिसे प्रथम परिवार ने महसूस किया कि सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए?’’

     

     

     

    उन्होंने कहा कि संग्रहालय में डिजिटलीकरण की प्रक्रिया 2010 में शुरू हुई थी लेकिन गांधी परिवार ने उससे पहले ही पत्रों को वापस लेने का फैसला किया।

    पात्रा ने इससे पहले लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया था, लेकिन केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह कहते हुए जवाब देने से इनकार कर दिया कि उनका प्रश्न पहले से प्रस्तुत लिखित प्रश्न से संबंधित नहीं है।

    मंत्री ने यह भी कहा था कि सदस्य ने जो सुझाव दिया है, उस पर विचार किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेहरू के पत्र को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के लिए मोदी सरकार माफी मांगे : कांग्रेस
    Next Article ‘एक साथ चुनाव’ का विरोध करें, यह भारत को एकात्मक शासन प्रणाली के संकट में धकेलेगा: स्टालिन

    Related Posts

    डॉ. अजय कुमार का जमशेदपुर दौरा: कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती या भीतरघात की आहट? सियासी चर्चाएं तेज

    February 9, 2026

    मेयर पद की उम्मीदवार डॉ. बनिता सहाय ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन 

    February 9, 2026

    मानगो मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन, सादगी और सेवा-भाव ने छुआ दिल

    February 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. अजय कुमार का जमशेदपुर दौरा: कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती या भीतरघात की आहट? सियासी चर्चाएं तेज

    मेयर पद की उम्मीदवार डॉ. बनिता सहाय ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन 

    मानगो मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन, सादगी और सेवा-भाव ने छुआ दिल

    मानगो मेयर चुनाव: एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

    न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से 1 मई तक होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

    पत्रकार ब्रिज तिवारी की बेटी अनुष्का ने 18वें जन्मदिन पर किया रक्तदान, दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

    क्षत्रीय संघ गम्हरिया के अध्यक्ष संतोष सिंह का अंतिम संस्कार, अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि

    राजीव तलवार जेएएआई के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए 

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : “राजनीति नहीं, सेवा ही मेरा संकल्प”, जनसंपर्क के दौरान रिंकू सिंह ने जताया ‘वचन और दृढ़ संकल्प’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.