Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘एक साथ चुनाव’ का विरोध करें, यह भारत को एकात्मक शासन प्रणाली के संकट में धकेलेगा: स्टालिन
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    ‘एक साथ चुनाव’ का विरोध करें, यह भारत को एकात्मक शासन प्रणाली के संकट में धकेलेगा: स्टालिन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘एक साथ चुनाव’ का विरोध करें, यह भारत को एकात्मक शासन प्रणाली के संकट में धकेलेगा: स्टालिन

    चेन्नई:  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने सभी लोकतांत्रिक ताकतों से एकजुट होने और ‘‘चुनावी सुधार की आड़ में थोपे गए एक साथ चुनाव कानून’’ के खिलाफ ‘‘पूरी ताकत से लड़ने’’ तथा भारत, इसकी विविधता एवं संविधान को बचाने का आह्वान किया।

    उन्होंने दावा किया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार के पास इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित करने के लिए बहुमत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इस विधेयक से भारत की राजनीति के हमेशा के लिए बदलने का खतरा है।

    स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अब भी, देश की प्रगति को प्रभावित करने वाले अहम मुद्दों को सुलझाने में भाजपा की विफलताओं से ध्यान हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘विपक्षी दलों का ‘इंडिया’ गठबंधन इस संघ-विरोधी एवं अव्यावहारिक ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ का विरोध करेगा, क्योंकि यह देश को एकात्मक शासन प्रणाली के संकट में धकेल देगा तथा इस प्रक्रिया में इसकी विविधता और लोकतंत्र को नष्ट कर देगा।’’

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘अगर प्रस्तावित विधेयक पारित हो जाता है और लागू हो जाता है, तो इससे हमारे महान संविधान निर्माताओं द्वारा देश को अराजकता एवं अधिनायकवाद में जाने से रोकने के लिए समय-समय पर चुनाव के रूप में स्थापित कानूनी नियंत्रण और संतुलन समाप्त हो जाएगा।’’

    स्टालिन ने कहा कि इसके अलावा, राज्य चुनाव अपना राजनीतिक महत्व खो देंगे और क्षेत्रीय भावनाएं एवं विविधता नष्ट हो जाएंगी।

    स्टालिन ने अनुरोध किया, ‘‘भारत, इसकी विविधता और संविधान को बचाने के लिए सभी लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट होकर चुनाव सुधार की आड़ में थोपी गई इस अव्यावहारिक नीति के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ना होगा।’’

     

     

     

    लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए संविधान संशोधन विधेयक मंगलवार को संसद में पेश किए जाने की संभावना है और इसे दोनों सदनों की संयुक्त समिति को भेजा जा सकता है।

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले सप्ताह लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया, लेकिन स्थानीय निकाय चुनाव किस प्रकार कराए जाएंगे, इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेहरू के पत्रों को प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय को लौटा दें सोनिया गांधी: भाजपा
    Next Article 1971 के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं वीरों का सम्मान करेगा पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भारत का ‘गोवर्धन’ मॉडल: पर्यावरण संरक्षण और भूख मुक्ति

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.