Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुछ लोग सूर्य मंदिर की सुंदरता को नष्ट करने की लगातार कर रहे साजिश :सूर्य मंदिर समिति
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    कुछ लोग सूर्य मंदिर की सुंदरता को नष्ट करने की लगातार कर रहे साजिश :सूर्य मंदिर समिति

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कुछ लोग सूर्य मंदिर की सुंदरता को नष्ट करने की लगातार कर रहे साजिश :सूर्य मंदिर समिति

    विधायक सरयू राय शहर के प्रसिद्ध सूर्यधाम परिसर के आध्यत्मिक स्थल शंख मैदान को नष्ट करने की रच रहे है साजिश :भूपेंद्र सिंह

    सूर्य मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न समस्याओं को लेकर की जिला उपायुक्त से मुलाकात, मंदिर परिसर के आध्यात्मिक स्थल शंख मैदान में निर्माण कार्य को अनुचित बताते हुए रोक लगाने का किया आग्रह, कहा- कुछ लोग सूर्य मंदिर की सुंदरता को नष्ट करने की लगातार कर रहे साजिश।

     

     

    जमशेदपुर। जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान में शंखनुमा संरचना एवं वॉलीबॉल, बास्केटबॉल कोर्ट व अन्य निर्माण कार्य को सूर्य मंदिर समिति ने अनुचित बताते हुए जिला उपायुक्त से मुलाकत की। शनिवार को सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल से विभिन्न समस्याओं के साथ शंख मैदान की महत्ता पर ध्यान आकृष्ट कराया। इस दौरान समिति की ओर से जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर शंख मैदान में किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगाने का आग्रह किया गया। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि सूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान की पहचान आध्यात्मिक स्थल के रूप में है। जहाँ सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में प्रायः कोई न कोई धार्मिक एवं सामाजिक अनुष्ठान होता रहता है।

     

     

    ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि शंख मैदान में प्रत्येक वर्ष श्रीराम मंदिर स्थापना के वर्षगाँठ पर प्रख्यात मर्मज्ञ कथावाचक के द्वारा सात दिवसीय संगीतमय श्रीरामकथा, पंचकुंडीय महायज्ञ, लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में छठ महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या, जन्माष्टमी महोत्सव पर विभिन्न संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रम, छठ पूजा के दौरान सेवा शिविर, श्रीमद्भागवत कथा, गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती समेत विशाल महाभण्डारा का आयोजन अति भव्य रूप में सम्पन होता है। जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों-हजार लोग सपरिवार यहां पधारते हैं। वहीं, सूर्य मंदिर समिति मंदिर परिसर में बने इन स्थलों के संरक्षण और सुरक्षा को लेकर सदैव गंभीर रही है। ज्ञापन में कहा गया कि सूर्य मंदिर समिति को विभिन्न स्रोतों से ज्ञात जानकारी के अनुसार आध्यात्मिक स्थल शंख मैदान में जमशेदपुर पुर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय के द्वारा शंख की संरचना, चबूतरा निर्माण कार्य समेत बास्केटबॉल, वॉलीबॉल कोर्ट जैसे निर्माण कार्य की अनुशंसा की गई है। यह सीधे-सीधे शंख मैदान की सुदंरता और महत्ता को समाप्त करने की साजिश है। सूर्य मंदिर समिति ने जिला उपायुक्त से आध्यात्मिक स्थल शंख मैदान में विकास कार्यों के नाम पर प्रस्तावित किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगाने का आग्रह किया जिससे कि शंख मैदान में आस्थावान श्रद्धालुओं की भावना के अनुरूप आध्यत्मिक स्थल की मूल स्वरूप यथावत बनी रही।

     

     

     

    वहीं, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि निर्दलीय विधायक सरयू राय शहर के प्रसिद्ध सूर्यधाम परिसर के आध्यत्मिक स्थल शंख मैदान को नष्ट कर वहां चबूतरा निर्माण, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल कोर्ट जैसे निर्माण कार्य के जरिये इसे खेल के मैदान में बदलने की गहरी साजिश कर रहे हैं। शंख मैदान में बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट बनाने की अनुशंसा कर विधायक सरयू राय एक धार्मिक स्थल के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूर्य मंदिर समिति के हज़ारों सदस्यगण सूर्यधाम परिसर को सजाने, संवारने एवं संरक्षण को लेकर हमेशा से प्रतिबद्ध रही है। इस दिशा में जिला उपायुक्त महोदय को विस्तृत जानकारी देकर शंख मैदान में किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगाने आग्रह किया गया है।

     

     

    इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में सूर्य मंदिर समिति के वरीय सदस्य दिनेश कुमार, पवन अग्रवाल, खेमलाल चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, रूबी झा, कंचन दत्ता, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, सुशांत पांडा, राकेश सिंह, बोलटू सरकार, रॉकी सिंह, तजिंदर सिंह जॉनी समेत अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में आहूत हुई समीक्षात्मक बैठक, विकास कार्यों/विभागीय योजनाओं में गति लाने के दिए निर्देश
    Next Article बिरसा नगर पुलिस ने लुपुंगडीह राजू हत्याकांड का किया खुलासा मनोज कुमार सिंह उर्फ नेपाली गिरफ्तार

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.