Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सभी का सहयोग तथा समर्पण से ही कुष्ठ रोग मुक्त होगा समाज: उप विकास आयुक्त
    Breaking News झारखंड

    सभी का सहयोग तथा समर्पण से ही कुष्ठ रोग मुक्त होगा समाज: उप विकास आयुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान

    सभी का सहयोग तथा समर्पण से ही कुष्ठ रोग मुक्त होगा समाज- उप विकास आयुक्त

    उप विकास आयुक्त श्री परमेश्वर भगत की अध्यक्षता में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान-2022 हेतु जिला समन्वयक समिति की बैठक आयोजित हुई।बैठक में उप विकास आयुक्त ने कुष्ठ रोग से संबंधित मरीजों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में 30 जनवरी 2022 से 28 फरवरी 2022 तक सक्रिय कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया जाना है। इस अभियान के तहत संबंधित सहिया तथा पुरूष कार्यकर्ता घर-घर जाकर जाँच कर अपने अपने संधारण पंजियों में संधारित करेंगें।उन्होंने जिले में लोगो को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने के लिए 30 जनवरी से 13 फ़रवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान व्यापक रूप से चलाने की बात कही। इस अभियान को सफल बनाने हेतु उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए।

    सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार लाल ने बताया कि शरीर के किसी भी भाग में दाग तथा दाग में सुनापन कुष्ठ रोग हो सकता है तथा तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। इस अभियान में कुष्ठ रोग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए दीवार लेखन, क्विज प्रतियोगिता, जनसंदेश, पम्पलेट्स इत्यादि के द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा।
    डॉ. अरविंद कुमार लाल ने बताया कि 30 जनवरी को कुष्ठ निरोधक दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कुष्ठ जागरुकता के लिए जिला दण्डाधिकारी का संदेश पढ़ा जाएगा और सभी ग्राम सभाओं में ग्राम प्रधानों का संदेश उनके द्वारा पढ़ कर लोगों को सुनाया जाएगा।

    *स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में भी चलेगा कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान*

    स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूल में प्राचार्य तथा आंगनबाड़ी में सेविका के द्वारा अपने स्कूलों तथा आंगनबाड़ी में कुष्ठ रोग से संबन्धित जानकारी व भ्रांतियों पर चर्चा की जाएगी। जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव ने बताया कि जिले में वर्तमान में कुल 341 कुष्ठ के मरीज़ इलाजरत है तथा 198 मरीज कुष्ठ रोग मुक्त हो चुके है। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री राज कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ अरविन्द कुमार लाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी के प्रतिनिधि, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. असद,डीपीसी हाकिम प्रधान, डिस्ट्रिक्ट लेप्रोसी कंसलटेंट डॉ0 राजीव लोचन महतो, जिला कुष्ठ कल्याण समिति के मो0 जैनुद्दीन, जवाहर राम पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज राजभवन, दुमका में आम जनता ने अपनी परेशानियों और समस्याओं को साझा किया
    Next Article आज मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद, बिक्री करते पाए जाने पर होगी कार्रवाई

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.