Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुर्वी सिंहभूम जिला परिषद चुनाव में खिला विजयी कमल, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत पर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- यह जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पुर्वी सिंहभूम जिला परिषद चुनाव में खिला विजयी कमल, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत पर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- यह जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम

    News DeskBy News DeskJune 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुर्वी सिंहभूम जिला परिषद चुनाव में खिला विजयी कमल, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत पर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- यह जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद चुनाव में बीजेपी ने बाजी मारी है। जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। बुधवार को चुनाव परिणाम के बाद जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम बताया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों पर विश्वास जताने और अपना आशीर्वाद देने के लिए सभी नवनिर्वाचित जिला परिषद के सदस्यों के प्रति आभार जताया है। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि यह जीत बता रही है कि क्षेत्र की जनता भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रबुद्ध मतदाताओं ने सत्ता पक्ष की नकारात्मक राजनीति को खारिज कर जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने वाली भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास के दृष्टिकोण में जनता के विश्वास को पूर्ण रूप से प्रदर्शित करता है।

    वहीं, परिणाम घोषित होने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षगण जिला समाहरणालय पहुंचे। जहां उन्होंने जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बारी मुर्मु एवं उपाध्यक्ष के पद पर परसुडीह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला के कार्यसमिति सदस्य पंकज सिन्हा को ऐतिहासिक जीत पर बधाई देकर अभिनंदन किया। इस दौरान गुंजन यादव ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र एवं पवित्र श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर भाजपा महानगर की ओर से शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिले के विकास में जिलापरिषद की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन में लंबे समय से कार्य कर रहे दोनों विजयी उम्मीदवारों के अनुभव का लाभ क्षेत्र की जनता को अवश्य मिलेगा।

    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, निवर्तमान जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, जितेंद्र राय, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, अजीत कालिंदी, धर्मेंद्र प्रसाद, बिनोद राय, त्रिदेव चट्टराज, चंचल चक्रवर्ती, सुबोध झा, दीपू सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने मंदिर में लगाया झाड़ू
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) की उपस्थिति में समाहरणालय सभागार में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का अप्रत्यक्ष चुनाव

    Related Posts

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    September 20, 2026

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    September 20, 2026

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    ब्रिटिश संघ के विघटन की ओर? कार्डिफ समझौते ने खड़े किए सवाल

    सारदा विश्वविद्यालय की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने प्राप्त की डॉक्टरेट डिग्री: इंदिरा गोस्वामी की साहित्यिक कृतियों पर किया व्यापक शोध

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.