Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) की उपस्थिति में समाहरणालय सभागार में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का अप्रत्यक्ष चुनाव
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) की उपस्थिति में समाहरणालय सभागार में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का अप्रत्यक्ष चुनाव

    News DeskBy News DeskJune 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) की उपस्थिति में समाहरणालय सभागार में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का अप्रत्यक्ष चुनाव

    जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में श्रीमती बारी मुर्मू तथा उपाध्यक्ष के रूप में श्री पंकज निर्वाचित घोषित किए गए

    कुल 27 सदस्यों ने चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया, सभी मत वैध पाये गए

    नव निर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष को शुभकामनायें, आशा एवं पूर्ण विश्वास है कि जनहित के कार्यों को धरातल पर उतारने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा… श्रीमती विजया जाधव, जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)

    इस मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी मौजूद रहे

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला परिषद अध्यक्ष एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष का अप्रत्यक्ष चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ । जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) श्रीमती विजया जाधव द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ कराने के क्रम में सर्वप्रथम सभी नव निर्वाचित जिला परिषद के सदस्यों को शपथ दिलाया गया तत्पश्चात क्रमश: जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए अप्रत्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई।

    जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन सदस्यों 1. लखी मार्डी 2. श्रीमती बारी मुर्मू तथा 3. पार्वती मुंडा ने नामांकन किया जिसमें अप्रत्यक्ष चुनाव के बाद श्रीमती बारी मुर्मू अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्रीमती पार्वती मुंडा से 2 मत से विजयी घोषित की गईं। श्रीमती बारी मुर्मू को 13, श्रीमती पार्वती मुंडा को 11 तथा श्रीमती लखी मार्डी को 3 मत प्राप्त हुए ।

    जिला परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती कविता परमार एवं श्री पंकज द्वारा नामांकन किया गया जिसमें अप्रत्यक्ष चुनाव के बाद श्री पंकज अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी से 5 मतों से विजयी घोषित किए गए। श्री पंकज को 16 तथा श्रीमती कविता परमार को 11 मत प्राप्त हुए ।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत ) श्रीमती विजया जाधव द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा के पश्चात निर्वाचन पत्र प्रदान किया गया एवं शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत ) ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित सदस्यों तथा सभी नव निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि आशा है सभी सदस्य जनहित के कार्यों को धरातल पर उतारने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों को गति देने में जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा ।

    इस अवसर पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नंदकिशोर लाल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी श्री अभिषेक कुमार मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुर्वी सिंहभूम जिला परिषद चुनाव में खिला विजयी कमल, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत पर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- यह जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम
    Next Article सेवानिवृत्त शिक्षक की रानीगंज होस्पिटल में इलाज के दौराण मौत, परिजन सहित शिक्षकों में शोक की लहर

    Related Posts

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    July 23, 2026

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    July 23, 2026

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.