राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
प्रोजेक्ट मिलाप के तहत सरायकेला पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए छह मोबाइल फोन बरामद कर शुक्रवार को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने लाभुकों को स्वयं मोबाइल सौंपे। मोबाइल पाने वालों में मनोज दास, सुखदेव मजुमदार, बबिता सरदार, पालती कालिन्दी, बजरंग गागराई और विजय रजक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तकनीकी निगरानी के जरिए मोबाइल बरामद किए गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लाभुकों ने खुशी जताई और पुलिस की पहल की सराहना करते हुए उसके प्रति भरोसा व्यक्त किया।

