Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तरप्रदेश में आसमानी आफत: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 18 की मौत, कई झुलसे
    Headlines उत्तर प्रदेश

    उत्तरप्रदेश में आसमानी आफत: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 18 की मौत, कई झुलसे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उत्तरप्रदेश में आसमानी आफत: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 18 की मौत, कई झुलसे
    लखनऊ. उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों गंभीर रूप से घायल हो गए. सरकार की तरफ से सभी मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं. रायबरेली में आकाशीय बिजली कहर बनकर टूटी. यहां अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने से कुल तीन लोगों की मौत हो गई,

     

     

    जबकि आधा दर्जन लोग झुलस गए. सदर तहसील इलाके के मिल एरिया थाना क्षेत्र में अधेड़ की मौत हुई. दूसरी घटना भदोखर थाना क्षेत्र के सराय दामू की है, जहां बिजली गिरने से एक महिला की मौत हुई. मृतका अन्य महिलाओं के साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थी. जिन्हें स्थानीय लोगों और परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. जिसमें 2 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है.

     

     

    उधर महोबा जनपद में भी झमाझम बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला. खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी सहित 7 ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 70 बकरियां, एक भैंस सहित 80 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, महोबा में तीन तहसील बिलखी, सूपा और तेलीपहाड़ी में आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई.प्रयागराज में बुधवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कई मौतें हुई.

     

     

    प्रयागराज जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 की मौत हो गई, जबकि एक झुलस गया. कौशांबी जिले में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हुई. झांसी जिले से भी कई जगह बिजली गिरने की खबर आई, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो किसान गंभीर रूप से घायल हो गए. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 मवेशियों की भी मौत हुई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो : हनुमान मंदिर में चोरी की घटना को दिया अंजाम , दो चोरों को रंगे हाथ धर दबोचा
    Next Article पेनल्टी शूटआउट में भारत को मिली जीत, 9वीं बार खिताब पर किया कब्जा

    Related Posts

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    July 25, 2026

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    July 25, 2026

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    झारखण्ड सरकार, छात्रों के मुद्दे पर विफल…., JPSC- JSSC परीक्षा में बड़े पैमाने पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़. – रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.