Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेनल्टी शूटआउट में भारत को मिली जीत, 9वीं बार खिताब पर किया कब्जा
    Breaking News Headlines खेल

    पेनल्टी शूटआउट में भारत को मिली जीत, 9वीं बार खिताब पर किया कब्जा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पेनल्टी शूटआउट में भारत को मिली जीत, 9वीं बार खिताब पर किया कब्जा
    नई दिल्ली. सैफ चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को रोमांचक जीत हासिल हुई है. सुनील छेत्री की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में कुवैत को 5-4 से मात देते हुए नौवीं बार सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के खिताब को अपने नाम किया है. मुकाबले के दौरान दोनों टीमें तय समय तक 1-1 की बराबरी पर थीं. जिसके बाद मैच का निर्णय निकालने के लिए एक्सट्रा टाइम लिया गया. यहां भी मैच का निर्णय नहीं निकल सका और दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल नहीं कर सके. जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया. यहां भारतीय टीम कुवैत को मात देने में कामयाब रही और खिताब को अपने नाम कर लिया.

     

     

    फाइनल मुकाबले का पहला गोल कुवैत के खिलाड़ी अलकल्ड़ी दागने में कामयाब रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए 16वें मिनट में यह कारनामा किया. भारत के लिए इसके तुंरत बाद ही 17वें मिनट में गोल दागने का मौका मिला, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी. भारतीय टीम 38वें मिनट तक 1-0 से पीछे चल रही थी, लेकिन 39वें मिनट में सुनील छेत्री ने गोल दागते हुए स्कोर को 1-1 से बराबरी पर ला दिया.खेल 1-1 से बराबरी पर छूटने के बाद मैच का निर्णय निकालने के लिए एक्सट्रा टाइम लिया गया,

     

     

    लेकिन यहां भी मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका. जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया. भारत के लिए पेनल्टी शूटआउट में जहां महेश सिंह, सुभाशीष बोस, लालियानजुआला चांगटे, संदेश झिंगन और सुनील छेत्री ने गोल दागा. वहीं विपक्षी टीम के लिए शबीब, अब्दुल अजीज, अहमद और फवाज ने गोल किए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तरप्रदेश में आसमानी आफत: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 18 की मौत, कई झुलसे
    Next Article पाक सेना का तेल हो गया खत्म, युद्ध अभ्यास रोकने का फैसला

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.