Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला में सर्पदंश से छह वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरायकेला में सर्पदंश से छह वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला में सर्पदंश से छह वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला थाना क्षेत्र के टेंटोपोसी गांव में मंगलवार की भोर सर्पदंश से छह वर्षीय मासूम पूर्वी महतो की मौत हो गई. मृतका टेंटोपोसी निवासी गणेश महतो की पुत्री थी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी अपनी मां के साथ चारपाई पर सो रही थी. भोर करीब 3 बजे अचानक वह रोते हुए उठी और परिजनों से कहा कि उसे किसी चीज ने काट लिया है. परिजनों ने टॉर्च जलाकर बिस्तर की ओर देखा तो वहां एक चित्तीदार सांप दिखाई दिया. इसके बाद परिजनों ने सांप को मार दिया और बच्ची को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, सरायकेला लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों ने पूर्वी का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. महज छह साल की बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बरसात और जलभराव के दौरान सांप घरों और अन्य सूखे स्थानों में पहुंच सकते हैं. ऐसे में विशेष सतर्कता जरूरी है. सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय पीड़ित को तत्काल ऐसे अस्पताल पहुंचाना चाहिए, जहां सर्पदंश के इलाज की व्यवस्था उपलब्ध हो. काटे गए स्थान को काटने, जहर चूसने या कसकर रस्सी बांधने जैसे उपायों से बचना चाहिए.

    रात में टॉर्च का इस्तेमाल, सोने से पहले बिस्तर और आसपास की जांच तथा घर के आसपास झाड़ियों, लकड़ी, ईंट-पत्थर और कचरे के ढेर को हटाकर रखने जैसी सावधानियां जोखिम कम करने में मदद कर सकती हैं.

    पूर्वी की मौत ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश से बचाव की जागरूकता और समय पर चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता की अहमियत को सामने ला दिया है.

    परिवार में मचा कोहराम सरायकेला में सर्पदंश से छह वर्षीय मासूम की मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबखरी मोहनपुर पंचायत में कबीर अंत्येष्टि योजना के लाभुकों को मिला चेक
    Next Article मंसूरचक पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित, 10 शिकायतों की समीक्षा कर 30 दिन में समाधान का आश्वासन

    Related Posts

    शिवम एन्क्लेव में 17 सितंबर को धूमधाम से होगी विश्वकर्मा पूजा, भोजपुरी स्टार अंकुश राजा बिखेरेंगे सुरों का जादू

    September 15, 2026

    सीतारामडेरा में अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से परेशानी, कार्रवाई की मांग

    September 15, 2026

    काशीडीह हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों का सम्मान

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिवम एन्क्लेव में 17 सितंबर को धूमधाम से होगी विश्वकर्मा पूजा, भोजपुरी स्टार अंकुश राजा बिखेरेंगे सुरों का जादू

    सीतारामडेरा में अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से परेशानी, कार्रवाई की मांग

    काशीडीह हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों का सम्मान

    गिरफ्तारी के बाद प्रिंस खान के भाई बंटी का बड़ा बयान, कहा- धनबाद लौटकर कानून का सामना करे

    बखरी में निकली भव्य मंगल ध्वज यात्रा, गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंजा नगर

    मंसूरचक पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित, 10 शिकायतों की समीक्षा कर 30 दिन में समाधान का आश्वासन

    सरायकेला में सर्पदंश से छह वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    बखरी मोहनपुर पंचायत में कबीर अंत्येष्टि योजना के लाभुकों को मिला चेक

    गांगुडीह कैनाल में बालू लदा टीपर गिरने से मची अफरा-तफरी

    आदित्यपुर अपहरण मामला: पुलिस की सक्रियता से कुछ घंटों में बरामद हुआ अगवा युवक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.