Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मणिपुर में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में
    Headlines

    मणिपुर में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मणिपुर में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में

    इंफाल:  मणिपुर में एक दिन पहले राजभवन की ओर कूच करने का प्रयास कर रहे छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प होने के बाद बुधवार को यहां स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में रही। पुलिस ने यह जानकारी दी।

     

     

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मणिपुर की राजधानी में मंगलवार दोपहर को लगाया गया कर्फ्यू आज सुबह भी जारी रहा, जबकि अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिसकर्मी इंफाल में लगातार गश्त कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है।’’

    राज्य में मंगलवार को राजभवन की ओर कूच करने के दौरान छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गई थी।

    मणिपुर सरकार ने मंगलवार शाम एक संशोधित आदेश जारी करके कहा कि छात्रों के उग्र आंदोलन के मद्देनजर इंटरनेट सेवा राज्य के केवल पांच जिलों में निलंबित रहेगी।

     

     

     

    मणिपुर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और राज्य के सुरक्षा सलाहकार को पद से हटाने की मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए प्रदर्शनकारी छात्रों ने राजभवन की ओर कूच करने का प्रयास किया था।

    पुलिस ने बताया कि इंफाल के ख्वाइरामबंद और काकवा नाओरेम लेइकाई इलाकों में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया जिसके चलते उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

    एक छात्र संगठन ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़प में 55 से अधिक छात्र घायल हो गए और उन्हें रिम्स (रीजनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

     

     

     

    राजभवन की ओर से मंगलवार देर रात जारी बयान में कहा गया, ‘‘छात्रों के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।’’

    इसमें कहा गया कि प्रतिनिधियों ने राज्यपाल से उनकी मांगों को पूरा करने के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया।

    बयान में कहा गया कि राज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह छात्रों और मणिपुर की जनता के सर्वोत्तम हित में कदम उठाएंगे।

    इस बीच, पुलिस ने एक बयान में कहा कि कांगपोकपी जिले में तलाश अभियान के दौरान हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल
    Next Article अक्षय कुमार ने किया हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का एलान

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.