Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंहभूम चैम्बर ने सैरात बाजार के दुकानों के किराये में किये गये वृद्धि पर स्टे लगने से माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता का धन्यवाद देकर किया आभार प्रकट
    Breaking News झारखंड

    सिंहभूम चैम्बर ने सैरात बाजार के दुकानों के किराये में किये गये वृद्धि पर स्टे लगने से माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता का धन्यवाद देकर किया आभार प्रकट

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *सिंहभूम चैम्बर ने सैरात बाजार के दुकानों के किराये में किये गये वृद्धि पर स्टे लगने से माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता का धन्यवाद देकर किया आभार प्रकट।*

    आज सिंहभूम चैम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में सैरात बाजार के दुकानों के किराये में किये गये वृद्धि पर उपायुक्त न्यायालय द्वारा स्टे लगाने से झारखण्ड के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता से जमशेदपुर स्थित उनके कार्यालय में मिलकर उन्हें धन्यवाद प्रेषित कर उनका आभार प्रकट किया। पिछले दिनों जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों साकची, कदमा, गोलमुरी, टेल्को, सोनारी इत्यादि के सैरात बाजारों के दुकानों जिसकी देखरेख तथा किराये निर्धारित कर टाटा स्टील द्वारा उसकी वसूली की जाती थी, उसे जेएनएसी ने अपने हाथों में लेकर उन दुकानों के किराये में सैकड़ों गुना वृद्धि कर दी गई थी। इससे दुकानदारों के समक्ष परेशानी खड़ी हो गई थी। इनमें कुछ वैसे दुकानदार भी थे जिनका किराया पहले 24-25 रूपये था और उनकी कमाई 15 से 25 हजार तक थी, और उनके किराये में अप्रत्याषित रूप से वृद्धि के पश्चात 15 से 50 हजार तक बढ़ा दी गई थी, जो तर्कसंगत और न्यायसंगत नहीं था। वैसे में बढ़े हुये किराये को उनके द्वारा भुगतान करना असंभव था। इसके लिये चैम्बर के नेतृत्व में इन दुकानदारों ने आंदोलन शुरू कर दिया था और इसके लिये माननीय स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी और उपायुक्त न्यायालय में अपील दायर किया गया था। माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुये झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, मुख्य सचिव, नगर विकास सचिव से बात कर इस मुद्दे को उठाया था, जिसका परिणाम हुआ कि उपायुक्त न्यायालय में अपील के पश्चात् बढ़े हुये किराये के भुगतान पर स्टे लगा दिया गया। इस खुशी में आज विभिन्न क्षेत्र के सैरात बाजारों के दुकानदारों ने चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, उपाध्यक्ष (जनसंपर्क एवं कल्याण) मुकेश मित्तल, सचिव भरत मकानी के साथ मिलकर माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता से मिलकर उनका आभार प्रकट किया।

    आज प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, उपाध्यक्ष (जनसंपर्क एवं कल्याण) मुकेश मित्तल, सचिव भरत मकानी, महावीर मोदी, संदीप बर्मन, निरंजन गौतम, सोमनाथ तिवारी, सुरेश कुमार गुप्ता, शंकर प्रसाद, संतोष गोराई, राजू पांडे, बालेष्वर प्रसाद कुषवाहा, रमेश शर्मा, शुभदीप, विशाल अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, संजय सिंह के अलावा काफी संख्या में व्यापारी दुकानदार उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतैलिक साहू समाज का कार्यकर्ता मिलन समारोह मंगलवार को
    Next Article डाॅ गोस्वामी के प्रयास से आयोजित बहरागोड़ा के पांचांडो गाँव के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़

    Related Posts

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- न्याय मिलने तक साथ खड़ी रहेगी पार्टी

    July 4, 2026

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    July 4, 2026

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- न्याय मिलने तक साथ खड़ी रहेगी पार्टी

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.