Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला प्रशासन के तानाशाही रवैए के खिलाफ सिमडेगा के पत्रकारों ने खोला मोर्चा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    जिला प्रशासन के तानाशाही रवैए के खिलाफ सिमडेगा के पत्रकारों ने खोला मोर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला प्रशासन के तानाशाही रवैए के खिलाफ सिमडेगा के पत्रकारों ने खोला मोर्चा

    पत्रकार परिवार की हुई बैठक, प्रशासनिक खबरों से दूरी बनाने का निर्णय

    सिमडेगा जिला प्रशासन के तानाशाही रवैए के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सिमडेगा पत्रकार परिवार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। परिसदन में मंगलवार को पत्रकार रविकांत साहु की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी मीडिया हाउस के ब्यूरो और प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में पिछले कुछ दिनो से पत्रकारों के प्रति जिला प्रशासन के उदासीन और तानाशाही रवैए पर चर्चा हुई। सभी पत्रकारों ने अपने अपने मंतव्य दिए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन की सभी खबरों से जिले के सभी पत्रकार दूरी बनाएंगे। जिला प्रशासन की कोई भी खबर किसी मीडिया हाउस, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों में प्रकाशित- प्रसारित नहीं की जाएगी। जिला मुख्यालय और सभी प्रखंडों से प्रशासन की खबरें प्रकाशित नहीं की जाएंगी। पुलिस प्रशासन की सभी खबरें चलेगी, लेकिन जिला प्रशासन की कोई भी खबर नहीं चलाई जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला मुख्यालय और प्रखंड स्तरीय सभी संवाददाता किसी भी प्रशासनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। किसी समाजिक या राजनीतिक दल के कार्यक्रम में यदि प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति होगी तो वहां खबर के कवरेज के लिए अपने हाउस के ब्यूरो से दिशा- निर्देश लेकर हीं खबर कवरेज करेंगे। सिमडेगा पत्रकार परिवार के निर्णय से राज्य मुख्यालय स्थित मीडिया संघ और राज्य स्तरीय जनसंपर्क विभग को भी अवगत कराया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभींग रहे प्रभु हनुमान को भींगकर सनातन उत्सव समिति ने ओढाई तिरपाल
    Next Article आजसू सोनारी मण्डल ने मनाया सुदेश महतो का जन्मदिन

    Related Posts

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    June 17, 2026

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    June 17, 2026

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    गिरिडीह 20 जून को होनी थी शादी, 8 दिन पहले प्रेमी संग भागी बेटी; आहत पिता ने राजदह धाम में जीते जी किया पिंडदान

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव: सियासत गरमाई, किलेबंदी तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.