Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिक्किम: 22 सैनिकों में से 4 के शव मिले, 142 लोग अब भी लापता, मृतकों की संख्या 44 पहुंची
    Breaking News Headlines

    सिक्किम: 22 सैनिकों में से 4 के शव मिले, 142 लोग अब भी लापता, मृतकों की संख्या 44 पहुंची

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. सिक्किम में बादल फटने के बाद आई बाढ़ का कहर जारी है. शुक्रवार को जलपाईगुड़ी और कूच बिहार में तीस्ता नदी के निचले हिस्से में छह और शव बहकर आ गए, जिससे मरने वालों की संख्या 44 हो गई है. लापता लोगों की सूची रातोंरात लगभग दोगुनी होकर 142 हो गई. गुरुवार देर रात तक यह संख्या 78 थी. सिक्किम सरकार ने कहा कि बादल फटने के बाद एक ग्लेशियर झील में आई बाढ़ के तीसरे दिन तीस्ता नदी के निचले बहाव की ओर पाए गए सभी छह शव पाकयोंग के रहने वालों के थे.

     

    उधर सिक्किम में अचानक आई बाढ़ के बाद से अभी भी लापता लोगों का पता लगाने और लाचेन, लाचुंग और चुंगथांग में फंसे हुए लोगों तक पहुंचने के लिए बचाव हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरने की कई बार असफल कोशिशें की. इससे उनके रिश्तेदारों को किसी भी तरह की जानकारी मिलना संभव नहीं हो सका है. इन लोगों को अपने परिचितों का हालचाल मिलने में एक और दिन की देरी हुई. सिक्किम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हालात का जायजा लेने के लिए मंगन से चुंगथांग तक पैदल यात्रा की थी. उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर तैयार थे, लेकिन उड़ान भरने के लिए परिस्थितियां सही नहीं थीं.

     

     

    सेना ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की है कि बाढ़ की आपदा के एक दिन बाद पाए गए कम से कम चार शव सैनिकों के थे. सेना के 22 जवान तीस्ता बेसिन के साथ लगे शिविरों से बाढ़ आने के बाद आधिकारिक तौर पर लापता बताए गए थे. सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बाढ़ में मरने वाले हर शख्स के परिवार को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. राहत शिविरों में शरण लिए लोगों में से हरएक को 2,000 रुपये की तत्काल राहत देने की भी घोषणा की गई. राज्य सरकार के मुताबिक करीब 2,413 लोगों को खतरे की जगहों से बचा लिया गया है और वे राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअहमदाबाद में गरबा आयोजकों के लिए गाइडलाइन्स जारी, खेलैयों के लिए बीमा कराना जरूरी
    Next Article तेलंगाना: गुलदस्ता नहीं मिलने पर मंत्री जी ने अपने ही सुरक्षाकर्मी को मारा थप्पड़

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.