Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अहमदाबाद में गरबा आयोजकों के लिए गाइडलाइन्स जारी, खेलैयों के लिए बीमा कराना जरूरी
    Breaking News Headlines

    अहमदाबाद में गरबा आयोजकों के लिए गाइडलाइन्स जारी, खेलैयों के लिए बीमा कराना जरूरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अहमदाबाद. नवरात्र समीप आने के साथ गुजरात में गरबा आयोजनों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. अहमदाबाद पुलिस आयुक्त ने इस संबंध में आयोजकों के लिए गाइडलाइन जारी किया है. आयोजकों को गरबा खेलैयों के लिए अनिवार्य रूप से पॉलिसी लेना होगा. आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरा और पार्किंग व्यवस्था भी जरूरी होगी.

     

    अहमदाबाद के 50 से अधिक पार्टी प्लॉट और क्लबों में गरबा आयोजन की तैयारी अंतिम दौर में है. प्रशासन ने आयोजकों के लिए 12 बिंदुओं वाली गाइडलाइन जारी की है. इसमें पुलिस की अनुमति प्राप्त करने के लिए आयोजकों को फायर सेफ्टी, गवर्नमेंट ऑथोराइज्ड इलेक्ट्रिशियन का प्रमाणपत्र, आर्टिस्ट का सहमति पत्र, महिला व पुरुष सिक्योरिटी गार्ड की संख्या का विवरण आदि अनिवार्य रूप से देना होगा.

     

     

    आयोजन स्थल पर ट्रैफिक जाम नहीं हो इसके लिए 100 मीटर दूर पार्किंग की व्यवस्था रखनी होगी. आयोजकों को एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरा इस तरह लगाने को कहा गया है जिससे आवाजाही करने वाले सभी का चेहरा साफ-साफ देखा जा सके. पार्किंग पर भी सीसीटीवी कैमरा पूरा क्षेत्र कवर करता हुआ लगाने को कहा गया है. कोर्ट के आदेश को ध्यान में रखते हुए रात 12 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध रहेगा. पार्किंग में वालंटियर रखने को कहा गया है.

    स्वास्थ्य को लेकर वडोदरा में खास उपाय

    पिछले काफी समय से युवाओं में हार्ट अटैक जैसी स्वास्थ्य समस्या को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आयोजन स्थलों पर खास व्यवस्था करने की सलाह दी गई है. राजकोट और वडोदरा में आयोजकों ने इसकी व्यवस्था शुरू कर दी है. वडोदरा में नवरात्रि के दौरान डॉक्टरों की टीम खास ध्यान रखेगी.

    वडोदरा के विधायक योगेश पटेल ने बताया कि गरबा आयोजकों की ओर से डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ की टीम को ग्राउंड में तैनात किया जाएगा. इसके अलावा गरबा ग्राउंड के बाहर एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी. वडोदरा के वीएनएफ आयोजक मयंक पटेल ने बताया कि नवलखी मैदान में वडोदरा नवरात्रि फेस्टिवल में एक साथ 45 हजार खेलैया गरबा करेंगे. आयोजन के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतते हुए हॉस्पिटल के साथ मिलकर व्यवस्था की गई है. इसके तहत 2 डॉक्टर और 5 नर्स के साथ क्लिनिक बनाया जाएगा. दो एम्बुलेंस भी स्थल पर मौजूद रहेगा.

    राजकोट में भी हार्ट अटैक के अधिक मामलों के कारण नवरात्रि के 9 दिन के दौरान सिविल अस्पताल में हार्ट अटैक मरीजों के आने की आशंका को लेकर खास वार्ड बनाया गया है. वार्ड में रात्रि के दौरान डॉक्टर टीम के साथ मौजूद रहेंगे. वार्ड में दवा, इंजेक्शन समेत इलाज की सारी व्यवस्था की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रयागराज में बड़ा हादसा: गंगा में डूबने से 5 किशोरों कीमौत, मचा हड़कंप
    Next Article सिक्किम: 22 सैनिकों में से 4 के शव मिले, 142 लोग अब भी लापता, मृतकों की संख्या 44 पहुंची

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.