Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिख विजडम कराएगी सिखों का पहला एथलेटिक चैंपियनशिप, लगेगा सिख खिलाडियों का जमावड़ा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सिख विजडम कराएगी सिखों का पहला एथलेटिक चैंपियनशिप, लगेगा सिख खिलाडियों का जमावड़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सिख विजडम कराएगी सिखों का पहला एथलेटिक चैंपियनशिप, लगेगा सिख खिलाडियों का जमावड़ा

    27-28 जनवरी को टिनप्लेट स्टेडियम में होगा आयोजन, सीजीपीसी की छः सदस्यीय खेल समिति दे रही है अंतिम रूप
    सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) की शिक्षा इकाई सिख विजडम कोल्हान में सिखों के लिए एथलेटिक्स चैंपियनशिप महाकुंभ का आयोजन करेगी। दो दिवसीय चैंपियनशिप जनवरी माह के अंतिम सप्ताह 27-28 जनवरी को टिनप्लेट स्टेडियम में होगी। इसके सफल आयोजन के लिए सीजीपीसी ने छः सदस्यीय खेल समिति का गठन भी कर दिया गया है।

    सोमवार को सीजीपीसी स्थित सिख विजडम कार्यालय में प्रधान भगवान सिंह के अध्यक्ष्ता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया की सिख बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए छात्रों समेत सूबे के सभी उम्र के सिखों के लिए एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना चाहिए। खेल प्रतियोगिता के लिए सर्वसम्मति होने के बाद बैठक में छः सदस्यीय खेल समिति का गठन भी कर दिया गया, जिसमे मुख्यरूप से दलजीत सिंह, सुखदेव सिंह, गुरमीत सिंह राजी, हरविंदर सिंह गुल्लू, सुखविंदर सिंह राजू और बलजीत संसोआ को शामिल किया गया।
    छः सदस्यीय कमिटी के मुख्य संयोजक दलजीत सिंह ने बताया कि एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कोई भी सिख, चाहे वह महिला हो या पुरुष, युवक, युवती, बच्चे, बुजुर्ग, जत्थों और गुरुद्वारा कमिटियों के सदस्य भी प्रतिभागी बन सकते हैं। हालांकि चैंपियनशिप को आयु के हिसाब से विभिन्न वर्गों में बांटा गया हैं। सुखदेव सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता शहर के पेशेवर खेल तकनिकी अधिकारी की देख रेख में आयोजित की जाएगी, जिसमे अंडर-14 आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओ में भाग लेने का मौका भी मिल सकता है। गुरमीत सिंह राजी और हरविंदर सिंह गुल्लू ने बताया कि चुनिंदा ट्रैक एंड फील्ड खेल इवेंट के अलावा गुरमत क्विज रेस और कुछ फन गेम्स भी कराये जाने पर विचार चल रहा है जिसकी जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

     

    प्रधान भगवान सिंह और सिख विजडम के कुलविंदर सिंह पन्नू ने बताया, खेल प्रतियोगिता सम्बन्धी बेहतर जानकारी के लिए सीजीपीसी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है हालांकि इस संबंध में सभी गुरुद्वारा कमिटी को सेंट्रल सिख नौजवान सभा के माध्यम से सुचना और खेल प्रपत्र भेजा जा रहा है। एथलेटिक चैंपियनशिप के जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए 8252950259 पर भी संपर्क कर सकते हैं। भगवान सिंह ने कोल्हान की समूह साध संगत से अपील की है कि इस खेल प्रतियोगिता अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा को दुनिया के सामने लाएं और लोगों को भी प्रेरित करें।
    भगवान सिंह के अलावा सिख विजडम के कुलविंदर सिंह पन्नू, परबिंदर सिंह सोहल, अर्जुन सिंह वालिया, सुखविंदर सिंह, दलजीत सिंह, सुखदेव सिंह, गुरमीत सिंह राजी, हरविंदर सिंह गुल्लू जबकि सीजीपीसी की ओर से अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला और अमरीक सिंह ने बैठक में शामिल होकर अपने-अपने विचार रखे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर:शिव मंदिर परिसर मे आठ दिवसीय भगवत और राम कथा का आयोजन
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,इस अवसर पर वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव भी रहे मौजूद

    Related Posts

    नई सोच के साथ राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि प्रगति मंच के गठन की तैयारी तेज

    May 28, 2026

    गृहस्वामी की गैरमौजूदगी में टाटा स्टील प्रबंधन में फ्लैट में लगाया ताला

    May 28, 2026

    डीएसडब्ल्यूओ के नेतृत्व में गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह का दौरा कर जांच की गई

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई सोच के साथ राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि प्रगति मंच के गठन की तैयारी तेज

    गृहस्वामी की गैरमौजूदगी में टाटा स्टील प्रबंधन में फ्लैट में लगाया ताला

    डीएसडब्ल्यूओ के नेतृत्व में गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह का दौरा कर जांच की गई

    व्यापारियों के संरक्षक स्व. मोहनलाल अग्रवाल की पांचवीं पुण्यतिथि आज, सेवा कार्यों के साथ दी जाएगी श्रद्धांजलि

    एचसीएल राखा अस्पताल के पास सैकड़ों पेड़ों की कटाई से हड़कंप, मुखिया समेत वन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

    ट्रक से भिड़ी तुफान बस, दर्जनों घायल,घंटों लगा सड़क जाम, अफरातफरी के बीच यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित

    वर्क ऑर्डर की कमी से टाटा मोटर्स में उत्पादन प्रभावित, 29 मई से 4 जून तक बंद रहेगा काम

    करोड़ों से बना सालगाझुरी वेस्ट केबिन हॉल्ट बना वीरान, ट्रेनों के ठहराव बंद होने से लोगों में नाराजगी

    टाटानगर स्टेशन पर “ऑपरेशन नारकोस की बड़ी सफलता, 5 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.