Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदगोड़ा की निधि सिंह हत्याकांड में ससुर, सास, पति और जेठ गिरफ्तार जेल भेजे जाने की कार्रवाई शुरू
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड

    सिदगोड़ा की निधि सिंह हत्याकांड में ससुर, सास, पति और जेठ गिरफ्तार जेल भेजे जाने की कार्रवाई शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिदगोड़ा की निधि सिंह हत्याकांड में ससुर, सास, पति और जेठ गिरफ्तार जेल भेजे जाने की कार्रवाई शुरू
    महज 48 घंटे के अंदर पुलिस ने कार्रवाई पूरी की
    निधि के भाई कुमार शुभम ने लगाया साजिश के तहत हत्या का आरोप 10,00000 रुपए की हो रही थी मांग
    पड़ोसियों ने भी हत्या की आशंका जताई हत्या के पहले हुई है मारपीट

    सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर गौतम रोड की निधि सिंह हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निधि के पति सुनील कुमार सिंह ससुर जवाहर सिंह, सास कांति देवी और जेठ संजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है| आज सभी को एमजीएम हॉस्पिटल कोरोना टेस्ट के लिए लाया गया है ,टेस्ट के बाद रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अग्रतर कार्रवाई करेगी उल्लेखनीय है कि निधि सिंह की अपने ससुराल विद्यापति नगर गौतम रोड में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी, उसका शव फंदे से झूलता हुआ पाया गया था ।सूचना के बाद पटना से आए निधि सिंह के भाई शुभम के बयान पर सिदगोड़ा पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। मामले में गिरफ्तार लोगों के अलावा दो अन्य को भी आरोपी बनाया गया है, जिसमें निधि की ननंद रिंकू देवी और उसके पति राकेश कुमार सिंह यानी नंदोई का नाम भी शामिल है. उनके गिरफ्तारी बाकी है अनुसंधान के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी करेगी पुलिस इस कांड में रिंकू देवी और उसके पति की भूमिका की भी जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि निधि सिंह मौत प्रकरण में उस समय एक नया मोड़ आ गया था, जब पटना से आए निधि के भाई शुभम ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए सिदगोड़ा थाने में मामला दर्ज कराया था. शुभम का कहना था कि दहेज के लिए साजिश के तहत उसकी बहन की हत्या की गई है उसके पूरे शरीर में मारने पिटने के निशान है ।कई जगह फोड़ा हो गया है ऐसा लगता है कि उसे फंदे से लटका दिया गया है . शुभम ही नहीं उसके पड़ोस के लोगों ने भी आरोप लगाया है कि पिछले 15 दिनों से निधि के साथ मारपीट की जाती थी ।उस को कमरे में बंद कर दिया गया था उसे खाना पीना भी नहीं दिया जाता था किसी तरह चना भुजा खाकर वह अपना जीवन काट रही थी। सभी लोगों का कहना है कि उसके साथ ज्यादती हुई है घटना के दिन करीब एक घंटा पहले उन लोगों ने निधि से बात की थी, निधि ने बताया था कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है और 1 घंटे के बाद पता चला कि उसने सुसाइड कर लिया है. ऐसा लगता है निधि को मार कर लटका दिया गया है ,और यह पूरी तरह से हत्या का मामला है. निधि के भाई शुभम का कहना है कि दो-तीन साल पहले बहन की शादी हुई थी, पटना से जमशेदपुर आकर उन लोगों ने शादी की थी समान और नकद सहित करीब 20 लाख रुपए दिए गए थे लेकिन 3 माह बाद से ही वे लोग उसे प्रताड़ित करने लगे और कहने लगे कि यह पागल है तुम लोगों ने पागल से शादी कर दी है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है वही इस केस में सिदगोडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ठाकुर ने शीघ्र अति शीघ्र कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भिजवाया!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएस डी एस एम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
    Next Article बिहार लोक सेवा आयोग में दिव्यांग आरक्षण घोटाला!

    Related Posts

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    June 25, 2026

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.