Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खुद को आंकड़े होने से बचाईये
    Breaking News Headlines मेहमान का पन्ना राजनीति राष्ट्रीय

    खुद को आंकड़े होने से बचाईये

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खुद को आंकड़े होने से बचाईये
    श्यामल सुमन
    अपने देश में हर सियासी दलों के मदारियों ने कुछ जमूरे तैयार कर रखे हैं जो उनकी कही / अनकही बातों को तमाशाईयों के सामने अपने अपने तरीके से पेश करके उन मदारियों के हित को साध रहे हैं और देश की आम जनता सिर्फ तमाशाई बनकर रह गई है।

    सोशल मीडिया पर इतने गंध भरे पोस्ट कभी देखने को नहीं मिले पिछले दसियों साल में जितने आज देख रहा हूँ। अपने अपने मदारियों के समर्थन में जी जान से लगे हैं सबके जमूरे। विष वमन करती भाषा के साथ साथ नफरत से भरे विघटनकारी और फिर टिप्पणी में गाली गलौज तो बिल्कुल आम है आजकल।

    आखिर क्या बाँटने की कोशिशें हो रहीं हैं समाज में? क्या जमूरे इतने बेलगाम हैं? क्या मदारियों का जमूरों पर से नियंत्रण खत्म हो गया है? या यह मदारियों की कोई नयी सियासी रणनीति है? हमें इसे ठीक से समझने की जरूरत है। हम सिर्फ तमाशाई बनकर नहीं रह सकते क्योंकि एक नागरिक के रूप में इस समाज को गढ़ने और भविष्य में और बेहतर परिवेश बनाने की जिम्मेवारी से हम खुद को बचा नहीं सकते।

    मुख्यधारा के समाचार चैनलों की भी यही दशा है। वहाँ भी टी आर पी के चक्कर में देश की सही तस्वीर से आम जनता को मरहूम रखकर बहस के नाम पर अपने अपने मदारियों के पक्ष में जमूरों को खूब लड़वाया जाता है है। तथाकथित बहस, वाक्-युद्ध में परिवर्तित होकर अमर्यादित भाषा के साथ गाली गलौज और आजकल हाथपाई तक पहुंच जाता है। हम फिर भी तमाशाई की तरह अपने अपने घरों में बुद्धु-बक्से के सामने बैठकर उसे मजे लेकर सुनते रहते हैं और उसे ही अपना ज्ञान समझकर अवसर मिलते ही मित्रों / परिजनों में बाँटने में भी बिल्कुल नहीं चूकते।

    आखिर यह सिलसिला कब तक चलेगा? देश महामारी के कारण मौत के मुहाने पर खड़ा है, चिकित्सकीय सुविधा के अभाव में हजारों हजार लोग प्रतिदिन काल के गाल में समा रहे हैं, हजारों लोग मौत को गले लगाने की तैयारी में प्रतिक्षित हैं, श्मशानों मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए लाइन लगी है, फिर भी हम सम्वेदनहीन की तरह सिर्फ तमाशाई बने हैं और मदारी अपने जमूरे की मदद से अपना-अपना सियासी करतब दिखा रहा है। क्या हम सचमुच बेबस हैं? या यथास्थिति से खुद को बाहर निकालने से डरते हैं?

    धिक्कार है हमारी सोच पर! क्या हम अपनी सम्वेदना खो चुके हैं? क्या मनुष्यता का कुछ भी अंश हममें शेष है? हर किसी को विचार करना होगा और अगर अपनी अगली पीढ़ी के लिए एक बेहतर सामाजिक परिवेश हम नहीं छोड़ पाएंगे तो याद रखिए हमारी सन्तति ही हमें भविष्य में धिक्कारेगी।

    मत भूलिए कि मदारी चाकू है और जमूरे सहित हम सभी तमाशाई कद्दू। चाकू, कद्दू पर गिरे या कद्दू पे चाकू हर हाल में कद्दू कटता है। मदारी सुरक्षित ही रहेंगे और हम, आप कटते रहेंगे। यह भी मत भूलिए की हर मदारी की नजरों में हम सिर्फ एक आंकड़े भर हैं। तो आईये! अपनी अपनी आँखें खोलिए और खुद के नागरिक-बोध को आंकड़े होने से बचाईये। वरना न इतिहास आपको माफ करेगा, न आप ही खुद को माफ कर पाएंगे और न ही आपकी आनेवाली पीढ़ी। जय हिन्द

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंसा सिर्फ शारीरिक नहीं होती, शेफाली जरीवाला ने अपनी पहली शादी को लेकर किया खुलासा
    Next Article पश्चिम बंगाल में राजनीतिक असहिष्णुता ममता बनर्जी के इशारों पर : दिनेश कुमार

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.