Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल में राजनीतिक असहिष्णुता ममता बनर्जी के इशारों पर : दिनेश कुमार
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पश्चिम बंगाल में राजनीतिक असहिष्णुता ममता बनर्जी के इशारों पर : दिनेश कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पश्चिम बंगाल में राजनीतिक असहिष्णुता ममता बनर्जी के इशारों पर : दिनेश कुमार

    बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद हिंसा की घटनाओं से आक्रोशित जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा के चुनाव प्रभारी रहे दिनेश कुमार ने तीव्र भर्त्सना की है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हत्या, दुष्कर्म के वारदातों के विरुद्ध पार्टी निर्देशित आंदोलन के तहत जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर धरना दिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लोकतंत्र का हत्यारा बताते हुए बंगाल में हुए हिंसा का दोषी बताया। कहा कि उनके ही संरक्षण और निर्देश पर टीएमसी संपोषित गुंडों ने पश्चिम बंगाल को हिंसा की आग में झोंक दिया। दिनेश कुमार ने कहा कि बंगाल की घटना
    ने हमें दुखी और हैरान किया है। मैंने ऐसी घटनाओं के बारे में भारत के बंटवारे के वक्त सुना था। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के बारे में सुना था, वैसे ही घटनाओं को ममता बनर्जी के इशारों पर पश्चिम बंगाल में अंजाम दिया जा रहा है। भाजपा समर्थित हिंदुओं को जानबूझकर निशाने पर लिया जा रहा है। आजाद भारत में चुनाव परिणाम के बाद पहले कभी ऐसी असहिष्णुता नहीं देखी थी। दिनेश कुमार ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि परिस्थितियों का आंकलन करते हुए शीघ्रातिशीघ्र केंद्रीय सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की जानी चाहिए और गुंडा तत्वों पर नियंत्रण के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखुद को आंकड़े होने से बचाईये
    Next Article गुंडों के बलपर लोकतंत्र को हाईजैक करने की कोशिश कर रही हैं ममता बनर्जी : कुणाल षाड़ंगी

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.