Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुंडों के बलपर लोकतंत्र को हाईजैक करने की कोशिश कर रही हैं ममता बनर्जी : कुणाल षाड़ंगी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    गुंडों के बलपर लोकतंत्र को हाईजैक करने की कोशिश कर रही हैं ममता बनर्जी : कुणाल षाड़ंगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुंडों के बलपर लोकतंत्र को हाईजैक करने की कोशिश कर रही हैं ममता बनर्जी : कुणाल षाड़ंगी

    ◆ राजनीतिक बदलना लेना ठीक नहीं, बंगाल में भाजपा समर्थक पिटेंगे तो अन्य राज्यों में टीएमसी कार्यकर्ता भी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर सकतें है : कुणाल षाड़ंगी
    ◆ पीएम और राष्ट्रपति से अपील, संविधान के दायरे में अविलंब बड़ी कदम उठाई जाये

    पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद सियासी हिंसा शुरू हो गई है। नतीजे वाले दिन ही कोलकाता में भाजपा के कई दफ्तरों में आग लगा दी गई थी। इसके बाद से अबतक पार्टी के लगभग एक दर्जन कार्यकर्ताओं की पीट-पीटकर हत्या की खबर है। वहीं कई गंभीर रूप से घायल हैं। तृणमूल कांग्रेस संपोषित राजनीतिक गुंडों से भयाक्रांत होकर भाजपा समर्थक और कार्यकर्ता गाँवों से पलायन कर रहे हैं। इसपर झारखंड भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की तीव्र भर्त्सना करते हुए इसे लोकतंत्र और भारतीय इतिहास के लिए काला अध्याय बताया। तृणमूल कांग्रेस समर्थित राजनीतिक हमले में मृत भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कुणाल षाड़ंगी ने दुःख जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से आग्रह किया कि पश्चिम बंगाल की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाये और संविधान के आधार पर अविलंब न्याय संगत कार्रवाई की जाये। अपने आवासीय कार्यालय में धरने पर बैठकर कुणाल षाड़ंगी समेत अन्य भाजपाईयों ने भी पश्चिम बंगाल की घटनाओं पर रोष प्रकट किया। झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि चुनाव में जय-पराजय लोकतंत्र का हिस्सा है। ना जीत अंतिम है और ना हार अंतिम है। भाजपा ने जनादेश का सम्मान किया है, यही लोकतंत्र में परिपक्वता का उदाहरण है। लेकिन चुनावी परिणाम के बाद तृणमूल कांग्रेस समर्थित हिंसा ने लोकतंत्र को शर्मशार किया है। ममता बनर्जी ने लोकतंत्र की निर्मम हत्या की है। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, मारपीट, भाजपा कार्यालयों में आगजनी और तोड़फोड़, महिला कार्यकर्ताओं संग दुष्कर्म और छेड़छाड़ निंदनीय है। खुलेतौर पर तृणमूल काँग्रेस की सरकारी संरक्षण में ऐसे वारदातों को अंजाम दिया जाना आने वाले दिनों के लिए शुभ संकेत नहीं है। जनादेश के आधार पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को कोविड-19 की लड़ाई को बढ़ाना चाहिए ना कि हिंसा की आग में बंगाल को झोंकना चाहिए। उन्हें केंद्र सरकार के संग समन्वय स्थापित कर के बेहतर बंगाल बनाने के लिए काम करना चाहिए। इसके इतर खुले तौर पर ममता बनर्जी राजनीतिक विद्वेषण के साथ अपने गुंडे तत्वों को खुली छूट देकर राजनीतिक हत्याएं, दुष्कर्म जैसी विभत्स घटनाओं को अंजाम दे रही हैं। ये वारदात भारतीय इतिहास में काला अध्याय के रूप में दर्ज़ होगी। भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि सत्ता का संचालन संविधान के तहत हो ना कि गुंडों के बलपर लोकतंत्र को हाईजैक के सरकार चलाई जाये। गुंडागर्दी को सरकारी परंपरा ना बनाया जाए। भाजपा प्रवक्ता ने ममता बनर्जी को सुझाव दिया कि राजनीतिक विद्वेष से यदि भाजपाईयों को निशाने पर लिया जायेगा तो अन्य राज्यों में भी इस हिंसा के विस्तार की संभावना बढ़ेगी। ऐसी स्थिति वहाँ के तृणमूल कांग्रेस से जुड़े नेता और कार्यकर्ताओं बेवजह विरोध और आक्रोश झेल सकतें है। इससे अराजकता बढ़ेगी। इस परिस्थिति को टालने के लिए आज शपथ ग्रहण के साथ ही ममता बनर्जी इस बात की भी शपथ लें कि राज्य में राजनीतिक हिंसा को रोकेंगी और जनादेश का सम्मान करते हुए बंगाल के विकास में सकारात्मक पहल करेंगी।

    ट्वीट लिंक :- https://twitter.com/KunalSarangi/status/1389845766395490304?s=19

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में राजनीतिक असहिष्णुता ममता बनर्जी के इशारों पर : दिनेश कुमार
    Next Article लोकतंत्र में हिंसा का स्थान नहीं पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या बन्द हो: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.