Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल दहलाने वाला मर्डर, 16 साल की लड़की पर चाकू से 20 वार, 6 बार पत्थर से सिर कुचला
    Breaking News अपराध

    दिल दहलाने वाला मर्डर, 16 साल की लड़की पर चाकू से 20 वार, 6 बार पत्थर से सिर कुचला

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल दहलाने वाला मर्डर, 16 साल की लड़की पर चाकू से 20 वार, 6 बार पत्थर से सिर कुचला
    नई दिल्ली. नई दिल्ली में 16 साल की एक लड़की की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. घटना रविवार रात की है. इस हत्याकांड का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है. शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नाम सनकी युवक ने साक्षी नामक लड़की पर चाकू से 20 बार वार किए. जब लड़की अपनी सहेली के बेटे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रही थी, तभी रास्ते में उस पर हमला किया गया. युवक ने लड़की पर पत्थर से भी हमला किया. 6 बार उसका चेहरा कुचला.

     

     

     

    सनकी युवक ने 16 साल की लड़की को मार डाला

    पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, उसमें दिखाई दे रहा है कि लड़का एक सुनसान गली में लड़की से बहस कर रहा है. इसके बाद वो गुस्से में उसे पकड़कर दीवार से टिका देता है और फिर चाकू से वार करने लगता है. यह वीडियो इतना भयानक है कि मीडिया इसे दिखा तक नहीं सकती. हैरान की बात यह है कि उस समय लोग वहां से गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने भी हमलावर का विरोध नहीं किया. लोग तमाशा देखते हुए आगे बढ़ते रहे.

    डेयरी पुलिस थाने को जब घटना की सूचना मिली, तो तुरंत घटनास्थल पर रवाना हुई. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि साक्षी ई-36 जेके कॉलोनी में रहती थी. उसके पिता का नाम जनकराज है. पुलिस के अनुसार, जब साक्षी गली से गुजर रही थी, तब आरोपी ने उसे रोका. वो पहले से उसे जानता है. कहा जा रहा है कि उनके बीच फ्रेंडशिप थी. साहिल ने साक्षी को गली में रोका और फिर किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा. इसके बाद उसने साक्षी पर हमला कर दिया. यह सब इतनी तेजी से हुआ कि साक्षी को अपना बचाव करने का मौका भी नहीं मिला.

     

     

     

    दिल्ली में मर्डर का सीसीटीवी फुटेज, साक्षी मर्डर केस

    पुलिस के मुताबिक, साक्षी नीतू नामक अपनी सहेली के बेटे के बर्थडे में शामिल होने घर से निकली थी. तभी साहिल ने उसे रोक लिया. सीसीटीवी फुटेज देखकर ऐसा लगता है कि साहिल पहले से ही हत्या के इरादे से आया था. साक्षी के पिता की शिकायत पर थाना शाहबाद डेयरी में साहिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी फिलहाल फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामार कार्रवाई की जा रही है.

    दिल्ली मर्डर सीसीटीवी- सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट

    इस घटना पर ष्टरू केजरीवाल ने सीसीटीवी फुटेज ट्वीट करते हुए लिखा- दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है. ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है. एलजी साहब, कानून व्यवस्था आपकी जि़म्मेदारी है, कुछ कीजिए. दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है. उधर, आउटर नॉर्थ दिल्ली के एडिशनल डीसीपी राजा बांठिया ने कहा कि साहिल की तलाश के लिए 6 टीमें बनाई गई हैं. आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleव्यवस्था परिवर्तन के लिए अंबेडकर का विचार पर अमल करना जरूरी हूं: ललन यादव
    Next Article आनंद मार्ग पर्यावरण सप्ताह के तीसरे दिन भी बांटे गए 100 निशुल्क पौधे एवं बीज बॉल

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.