Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘इंडिया’ गठबंधन को लगा झटका: ममता बनर्जी ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान
    Breaking News Headlines राजनीति

    ‘इंडिया’ गठबंधन को लगा झटका: ममता बनर्जी ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ‘इंडिया’ गठबंधन को लगा झटका: ममता बनर्जी ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान
    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से 2024 से ठीक पहले ही ‘इंडिया गठबंधन’ को झटका लगा है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने हमारा प्रस्ताव ठुकरा दिया, इसलिए हमने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया.

     

     

    ममता बनर्जी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में हम लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे. हमने जो प्रस्ताव दिए थे, उन्होंने सभी टुकरा दिए. मेरा प्रस्ताव नहीं माना इसलिए अब हम अकेले चुनाव लड़ेंगे.’ उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी की रैली हो रही है, उसे लेकर हमें सूचना नहीं दी, जबकि हम इंडिया गठबंधन में हैं. इस बीच भाजपा नेता ने तंज कसते हुए कहा कि गई भैंस पानी में. घमंडिया या झंडिया?

     

     

    दरअसल, बीते कुछ दिनों से जिस तरह से टीएमसी और कांग्रेस के बीच घमासान चल रही थी, उससे संकेत मिल गए थे कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी लोकसभा चुनाव में ‘एकला चलो रे’ की नीति ही अपनाएगी. अब ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी.

     

     

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बैठक की जानकारी साझा की और कहा था, ‘हमारी पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमें कांग्रेस के साथ सीट-बंटवारे की बातचीत के बारे में सोचने की ज़रूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने दो सीट की पेशकश की थी लेकिन कांग्रेस कई बार 10-12 सीट की मांग कर चुकी है.’ बता दें कि तृणमूल कांग्रेस विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशर्मनाक!मानवता धर्म विरोधी आचरण का प्रदर्शन
    Next Article भारतीय समाज के जीवन में श्रीराम।

    Related Posts

    डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी का नाम बदलना एक दुर्भाग्यपूर्ण कदम : सुनील दे

    May 18, 2025

    एक राष्ट्र एक चुनाव के चाईबासा प्रभारी बनाए गए रवि शंकर तिवारी

    May 18, 2025

    साकची गुरुद्वारा चुनाव: वर्तमान प्रधान निशान सिंह ने 3 वर्षों की उपलब्धियां गिनाकर किया चुनावी प्रचार का आगाज

    May 18, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी का नाम बदलना एक दुर्भाग्यपूर्ण कदम : सुनील दे

    एक राष्ट्र एक चुनाव के चाईबासा प्रभारी बनाए गए रवि शंकर तिवारी

    साकची गुरुद्वारा चुनाव: वर्तमान प्रधान निशान सिंह ने 3 वर्षों की उपलब्धियां गिनाकर किया चुनावी प्रचार का आगाज

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    चेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया के खिलाफ एक्शन के मायने

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    एक मित्र की फेसबुक से :होटल मालिक और वेटर को “श्रेष्ठ नागरिक” सम्मान

    रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.