Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, छिंदवाड़ा में खिला कमल
    Breaking News Headlines राजनीति

    विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, छिंदवाड़ा में खिला कमल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, छिंदवाड़ा में खिला कमल
    भोपाल. विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस को नगरीय निकायों के उपचुनाव में झटका लगा है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के विधानसभा क्षेत्र छिंदवाड़ा में ही पार्टी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा. नगर निगम छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक 42 से भाजपा के संदीप सिंह चौहान ने कांग्रेस के राजेन्द्र स्वामी को पराजित किया है. इसी तरह सागर के दो और मुरैना, सागर, शहडोल और नीमच के एक-एक वार्ड में भाजपा प्रत्याशी जीते हैं. कांग्रेस को छह स्थानों पर जीत मिली है.

     

     

    शुक्रवार को सुबह आठ बजे से नगरीय निकायों के उपचुनाव की मतगणना प्रारंभ हुई. छिंदवाडा़ जिले में सभी विधायक कांग्रेस के हैं. सांसद, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष भी कांग्रेस से ही हैं. इसके बाद भी नगर निगम के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, संतोष की बात यह रही कि जिले की परासिया नगर पालिका के वार्ड छह से पार्टी प्रत्याशी पूजा मरकाम ने भाजपा की आशा करपे को पराजित किया. वहीं, सागर जिले के बिलहरा और बांदरी, मुरैना, शहडोल और नीमच में भी पार्षद पद पर भाजपा प्रत्याशी जीते. कांग्रेस के प्रत्याशी सतना, धार, मंदसौर, देवास और बुरहानपुर में विजयी रहे हैं.

     

     

    छिंदवाड़ा गरीब कल्याण योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ – वीडी शर्मा

    छिंदवाड़ा नगर निगम में पार्षद पद पर भाजपा प्रत्याशी को मिली जीत पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गरीब कल्याण की योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ है. पार्षद उपचुनाव में कमल नाथ की अपील और सांसद नकुल नाथ सक्रियता के बाद भी सभी बूथों पर 62 प्रतिशत मत प्राप्त कर इतिहास बनाया है. यह मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की शुरुआत है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विजय का संकल्प दिलाया था. छिंदवाड़ा में यह पूरा हुआ है. वहीं, गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि परिणाम बता रहा है कि भाजपा की जीत की शुरुआत छिंदवाड़ा से हुई है. यह शुभ संकेत हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर मनिता.के ने जमशेदपुर पासपोर्ट कार्यालय का किया निरीक्षण
    Next Article पीएम मोदी के नेतृत्व में 21 जून को योग दिवस के अवसर पर होगा यूएन हेडक्वार्टर्स में योगाभ्यास

    Related Posts

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.