Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिवसेना का बड़ा ऐक्शन: विधायक नेता पद हटाए गए एकनाथ शिंदे
    Breaking News Headlines

    शिवसेना का बड़ा ऐक्शन: विधायक नेता पद हटाए गए एकनाथ शिंदे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री और शिवसेना के कद्दावर नेता एकनाथ शिंदे पर बागी तेवरों के चलते बड़ा ऐक्शन लिया गया है। शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को पार्टी के विधायक दल नेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह मुंबई के शिवसेना विधायक अजय चौधरी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। एकनाथ शिंदे ने सरकार से बगावत कर दी है और अपने 25 समर्थक विधायकों के साथ गुजरात के सूरत में डेरा जमा लिया है।

    एकनाथ शिंदे पर शिवसेना ने बड़ा ऐक्शन लिया है। उन्हें राज्य विधानमंडल में शिवसेना के समूह नेता के पद से हटा दिया गया है। मुंबई के विधायक अजय चौधरी को यह भूमिका दी गई है। एकनाथ शिंदे सीएम उद्धव ठाकरे के करीबी माने जाते थे लेकिन अचानक उनके बागी तेवरों से महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट गहरा गया है।
    शिवसेना के ऐक्शन पर क्या बोले शिंदे- एकनाथ शिंदे ने पार्टी की ओर से की गई कार्रवाई पर उद्धव ठाकरे पर सत्ता के लिए हिंदुत्व से धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया, ‘हम बालासाहेब ठाकरे के कट्टर शिवसैनिक हैं। बालासाहेब ने हमें हिंदुत्व की सीख दी थी। हमने कभी इससे धोखा नहीं किया गया था और न ही कभी हिंदुत्व से गद्दारी करेंगे। हम बालासाहेब ठाकरे की सिखाई हुई बातों के साथ हैं।’

    महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार पर छाए संकट के बादलों पर शरद पवार ने किनारा कर दिया है। शरद पवार का महाराष्ट्र की राजनीतिक में बड़ा पद माना जाता है और उन्हें संकटमोचक भी कहा जाता है लेकिन इस बार उन्होंने इस संकट पर यह कहते हुए किनारा कर दिया कि यह शिवसेना का अंदरूनी मामला है, इसलिए वो ही इसे अपने स्तर से निपटाएंगे। हालांकि पवार ने कहा कि उद्धव सरकार पर कोई संकट नहीं है, यह सरकार आगे भी जाएगी और हम सरकार के साथ खड़े हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएकनाथ शिंदे विधायकों के साथ सूरत के होटल में दिखे, 40 का किया दावा
    Next Article जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर के तीन आतंकवादी गिरफ्तार

    Related Posts

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    November 7, 2026

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    दुर्गा सप्तशती का जो पाठ करता है उन्हें चारों पदार्थ की सिद्धि प्राप्त होती है: महर्षि चिदात्मन जी।

    उत्कृष्ट कार्य के लिए चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने मालपुर शाखा डाकपाल को किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.