Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ढोल बाजे, शंखनाद और शिव तांडव नृत्य के साथ शिव भक्त होंगे सुल्तानगंज रवाना :विकास सिंह
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म बिहार राजनीति

    ढोल बाजे, शंखनाद और शिव तांडव नृत्य के साथ शिव भक्त होंगे सुल्तानगंज रवाना :विकास सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 15, 2022Updated:July 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाबा बैधनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित की गई निशुल्क कांवर यात्रा में शामिल कांवरियों की अंतिम तैयारी बैठक डिमना रोड स्थित महेंद्र मैरिज हॉल में संपन्न हुई । बैठक में आगामी 17 जुलाई को कांवर यात्रा में जाने वाले सभी कांवरिया उपस्थित थे । बैठक में उपस्थित मुख्य रूप से बाबा बैधनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने सभी कांवर यात्रा में शामिल शिव भक्तों का आभार और धन्यवाद देते हुए कहा के मेरे ऊपर भरोसा कर कांवर यात्रा में शामिल होने का कार्य किया है मैं इस भरोसा को नहीं तोड़ने दूंगा । बैठक में उपस्थित सभी कांवरियों के बीच कांवर यात्रा संबंधित सभी जानकारी साजा की गई । लोग छूटे नहीं, बिछड़े नहीं इसके लिए सभी को पहचान पत्र निर्गत किया गया । यात्रा के दौरान सभी ठहराव की जानकारी नक्शा बनाकर लोगों को समझाई गई । इसके साथ ही कांवर यात्रा में शामिल उन लोगों की सूची अलग की गई जो मधुमेह बीमारी से ग्रस्त है उनके लिए अलग से डायबिटीक भोजन का व्यवस्था किया जाएगा । कांवर यात्रा में शामिल लोगों के बीच अनुभवी लोगों के द्वारा कांवरिया पथ में चलने के नियम और कायदे बताए गए।

    विकास सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को 12:00 बजे मानगो डिमना मुख्य सड़क स्थित हीरा होटल के सामने दुर्गा पूजा मैदान से गाजे-बाजे शंखनाद एवं शिव तांडव नृत्य और आतिशबाजी कर शिवभक्त सुल्तानगंज के लिए रवाना होंगे।

    हीरा होटल मैदान में प्रातः 10:00 बजे से सारेगामा लिटिल की चैंपियन श्रद्धा दास के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा । सभी शिवभक्त एक ही कपड़े पहनकर सुल्तानगंज प्रस्थान करेंगे । रास्ते में पडने वाले सभी धर्मशालाएं एवं टेंट पहले से आरक्षित कर ली गई हैं। प्रत्येक पड़ाव में भजन के साथ शिव तांडव नृत्य का आयोजन होगा । सावन माह के पवित्र प्रथम सोमवार के दिन सुल्तानगंज से लोग गंगाजल लेकर देवघर नगरी की ओर प्रस्थान करेंगे ।आज के बैठक में मुख्य रूप से विकास सिंह, जितेंद्र नाथ मिश्रा, अशोक सिंह चौहान, प्रोफेसर यूपी सिंह, सुशीला शर्मा, बिपिन झा, किशोर बर्मन, डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, राम सिंह कुशवाहा, सुशील शर्मा, अजय लोहार,जीतू गुप्ता, जगदीश तिवारी सहित 500 महिलाएं उपस्थित थी ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ अजय से माफ़ी मांगे बीजेपी:कांग्रेस
    Next Article एआईसीसी के महासचिव  अविनाश पांडे राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा करेंगे साथ ही समन्वय समिति मंत्री गण एवं विधायकों की बैठक को भी करेगें संबोधित :राकेश तिवारी

    Related Posts

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    June 23, 2026

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    June 23, 2026

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.