Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिरडी: साईंबाबा मंदिर में 2000 के नोटों का चढ़ावा, 47 करोड़ हुए जमा
    Headlines धर्म

    शिरडी: साईंबाबा मंदिर में 2000 के नोटों का चढ़ावा, 47 करोड़ हुए जमा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    शिरडी: साईंबाबा मंदिर में 2000 के नोटों का चढ़ावा, 47 करोड़ हुए जमा
    महाराष्ट्र: रिजर्व बैंक के दो हजार रुपए के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा के बाद अब इन नोटों को बाजार में खपाने के लिए अलग-अलग तरीके के जुगाड़ लगाए जा रहे हैं. कोई बाजार में स्पेशल ऑफर के जरिए या फिर किसी अन्य तरीके से 2000 के नोट खपाने में जुटा हुआ है. ऐसे में मंदिरों के दान पात्र में भी दो हजार के नोटों की बारिश हो रही है. भगवान के चरणों में करोड़ों का चढ़ावा दो हजार रुपए के नोटों के रूप में भेंट किया जा रहा है.

     

     

    इसकी एक बानगी महाराष्ट्र के जग प्रसिद्ध शिरडी साईंबाबा मंदिर में देखने को मिल रही है. मंदिर के खजाने में भी दो हजार रुपए के नोटों का ढेर लग गया है. यहां दान पेटियां खाली हुईं तो पता चला कि पिछले एक महीने में भक्तों ने दो हजार रुपए के कुल 12 हजार नोट चढ़ाए हैं. इन नोटों की कुल कीमत दो करोड़ 40 लाख रुपए बताई जा रही है.
    साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के सीईओ ने बताया कि हुंडी में दो हजार रुपए के चार हजार नोट प्राप्त हुए हैं. वहीं डोनेशन काउंटर पर दो हजार रुपए के आठ हजार नोट जमा हुए हैं. इस तरह करीब ढाई करोड़ रुपये मूल्य के 12 हजार नोट पिछले एक महीने में शिरडी में चढ़ावे में प्राप्त हुए हैं.

     

     

    सीईओ ने बताया कि 25 अप्रैल से 15 जून के बीच करीब 26 लाख साईं भक्तों ने साईंबाबा के दरबार में हाजिरी लगाई. इनमें से 22 लाख भक्तों ने साईं प्रसादालय में भोजन ग्रहण किया. इस दौरान डोनेशन बॉक्स, हुंडी, चेक, डीडी और ऑनलाइन माध्यम से 47 करोड़ रुपए साईं संस्थान की तिजोरी में जमा हुए हैं. साथ ही दो किलो सोना और करीब 52 किलो चांदी भी जमा हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleTitanic का मलबा देखने गए सभी पांच पर्यटकों की मौत, US कोस्ट गार्ड ने किया कन्फर्म
    Next Article Will Jacks ने टी20 ब्लास्ट में मचाया तहलका, एक ही ओवर में जड़े लगातार 5 छक्के

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.