Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Titanic का मलबा देखने गए सभी पांच पर्यटकों की मौत, US कोस्ट गार्ड ने किया कन्फर्म
    Headlines

    Titanic का मलबा देखने गए सभी पांच पर्यटकों की मौत, US कोस्ट गार्ड ने किया कन्फर्म

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    Titanic का मलबा देखने गए सभी पांच पर्यटकों की मौत, US कोस्ट गार्ड ने किया कन्फर्म
    नई दिल्ली. 110 साल पहले डूबे टाइटैनिक जहाज को देखने गए लापता पांच पर्यटकों की मौत की खबर सामने आई है. बता दें कि पनडुब्बी समेत पांच लोग रविवार से ही गायब थे. इनको तलाशने के लिए उत्तरी अटलांटिक महासागर में सर्च अभियान चलाया गया. लेकिन अब इस पनडुब्बी में सवार पांचों लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है. इसकी पुष्टि पनडुब्बी ऑपरेट करने वाली कंपनी OceanGate और यूएस कोस्ट गार्ड ने भी कर दी है.

     

     

     

    मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक 18 जून यानी रविवार को ओशनगेट कंपनी की पनडुब्बी में सवार होकर पांच लोग इस रोमांचक यात्रा पर निकले थे. लेकिन यात्रा शुरु होने के 2 घंटों बाद ही इस पनडुब्बी का संपर्क सतह से टूट गया था.मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पांच लोगों समेत लापता पनडुब्बी को तलाशने के लिए उत्तरी अटलांटिक महासागर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. उस दौरान एक्सपर्ट्स ने जानकारी दी थी कि पनडुब्बी में सिर्फ चार दिन का ही ऑक्सीजन है. हालांकि सर्च टीम को टाइटैनिक के पास ही इस पनडुब्बी का मलबा मिला. यूएस कोस्ट गार्ड ने गुरुवार को बताया कि टाइटैनिक के सदियों पुराने मलबे को देखने के लिए पांच लोगों को ले जा रही पनडुब्बी में भयावह विस्फोट हो गया था, जिसके बाद उसका मलबा मिला है. वहीं बिस्फोट के बाद इसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई.

     

     

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूएस कोस्ट गार्ड रियर एडमिरल जॉन माउगर ने बताया कि एक कनाडाई जहाज में तैनात रोबोटिक डाइविंग वाहन ने गुरुवार सुबह टाइटैनिक से लगभग 1,600 फीट (488 मीटर) दूर, सतह से 2 1/2 मील (4 किमी) नीचे समुद्र तल पर टाइटन पनडुब्बी के एक मलबे की खोज की. वहीं पनडुब्बी का मलबा मिलने के बाद एक्सपर्ट्स की टीम इसकी जांच में जुट गई है. बता दें कि हादसे का शिकार टाइटन पनडुब्बी में सवार सभी पांचों लोग जाने-माने अरबपति थे. इसमें ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश, शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद, हामिश हार्डिंग, और पॉल-हेनरी नार्जियोलेट शामिल थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिकी संसद में प्रधानमंत्री मोदी का भाषण: 15 बार खड़े हुए अमेरिकी सांसद, 79 बार बजाई तालियां
    Next Article शिरडी: साईंबाबा मंदिर में 2000 के नोटों का चढ़ावा, 47 करोड़ हुए जमा

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.