Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिकी संसद में प्रधानमंत्री मोदी का भाषण: 15 बार खड़े हुए अमेरिकी सांसद, 79 बार बजाई तालियां
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    अमेरिकी संसद में प्रधानमंत्री मोदी का भाषण: 15 बार खड़े हुए अमेरिकी सांसद, 79 बार बजाई तालियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अमेरिकी संसद में प्रधानमंत्री मोदी का भाषण: 15 बार खड़े हुए अमेरिकी सांसद, 79 बार बजाई तालियां
    वॉशिंगटन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग से होने वाले नुकसान का जिक्र किया, साथ ही आतंकवाद का भी मुद्दा उठाया. पीएम मोदी ने आतंकवाद को दुनिया के लिए खतरा बताते हुए कहा कि अमेरिका के 9/11 के हमले के बाद मुंबई में हुए 26/11 हमले के एक दशक से अधिक समय हो जाने के बाद भी दुनियी के लिए आतंकवाद और कट्टरपंथ खतरा बना हुआ है. पीएम मोदी के ऐतिहासिक संबोधन के दौरान अमेरिकी संसद में जमकर तालिया बजीं.

     

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में भाषण दे रहे थे तो उनके संबोधन के दौरान अमेरिकी सांसदों ने कम से कम 15 बार खड़े होकर तालियां बजाई गईं. यही नहीं कुल 79 बार तालियां बजीं. पीएम मोदी ने जब अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त सत्र में अपने भाषण का समापन किया तब भी सांसदों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया और तालियां बजाईं.

     

     

     

    संयुक्त सत्र में अपने संबोधन के दौरान अमेरिकी कांग्रेस के कई सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की. साथ ही उनके साथ ऑटोग्राफ और सेल्फी भी ली. फिर अपने संबोधन के बाद पीएम मोदी ने प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी की संयुक्त सत्र संबोधन पुस्तिका पर साइन किया. लगभग घंटेभर के अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिका में लोकतंत्र दुनिया में सबसे पुराना है तो भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लिहाजा दोनों देशों की यह साझेदारी लोकतंत्र के भविष्य के लिए बहुत ही अच्छी है. पीएम ने अपने संबोधन के दौरान पाकिस्तान का नाम लिए बगैर भी आतंकवाद के लिए उसे आड़े हाथों लिया.

     

     

    रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को नकारते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह दौर युद्ध का नहीं बल्कि संवाद और आपसी कूटनीति का है. रक्तपात और मानवीय कष्ट को रोकना जरूरी है और इसके लिए हरसंभव कोशिश करनी चाहिए. अमेरिकी कांग्रेस सदस्य रो खन्ना ने संयुक्त सत्र में पीएम मोदी के संबोधन के बाद कहा, पीएम मोदी ने बेहद शानदार भाषण दिया. उन्होंने अमेरिकी आर्थिक, रक्षा और प्रौद्योगिकी साझेदारी की पुष्टि की. एक अन्य अमेरिकी कांग्रेस सदस्य डैन म्यूजर ने कहा, “मैं पीएम मोदी के भाषण के बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ. उनका भाषण उत्साह बढ़ाने वाला था. पीएम मोदी इस समय अमेरिका में हैं और राष्ट्रपति जो बाइडेन और देश की प्रथम महिला जिल बाइडेन के न्योते पर गए हैं. पीएम 21 से 24 जून तक अमेरिका की राजकीय यात्रा पर निकले हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीडीओ नदी पर नाव की सवारी कर पहुंचे ठाठा गांव, ग्रामीणों से की बातचीत
    Next Article Titanic का मलबा देखने गए सभी पांच पर्यटकों की मौत, US कोस्ट गार्ड ने किया कन्फर्म

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.