Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ गाजर का हलवा, आम रस साझा किया: शुक्ला ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ गाजर का हलवा, आम रस साझा किया: शुक्ला ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया

    News DeskBy News DeskJune 28, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ गाजर का हलवा, आम रस साझा किया: शुक्ला ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया

    नयी दिल्ली: (भाषा) शुभांशु शुक्ला और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर अपने 14 दिन के प्रवास की शुरुआत करते हुए ‘गाजर का हलवा’, ‘मूंग दाल का हलवा’ और ‘आम रस’ का लुत्फ उठाया।

    शुक्ला ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ 18 मिनट की बातचीत में ये विवरण साझा किए। यह बातचीत 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से की गई।
    मोदी ने शुक्ला से पूछा था क्या उन्होंने अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ कोई भारतीय व्यंजन साझा किया है।

    अंतरिक्ष और पृथ्वी के बीच किस तरह का अंतर है, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शुक्ला ने बताया कि अंतरिक्ष में सब कुछ जमीन पर मिले प्रशिक्षण से अलग लगता है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से बात करते समय उनके पैर बंधे हुए थे, अन्यथा वह तैरने लगते। उन्होंने कहा कि पानी पीने या सोने जैसे सरल कार्य अंतरिक्ष में महत्वपूर्ण चुनौतियां बन जाती हैं।

    शुक्ला ने बताया कि कोई व्यक्ति छत पर, दीवारों पर या कहीं भी सो सकता है, क्योंकि वातावरण ही कुछ ऐसा होता है।

    आम रस साझा किया: शुक्ला ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया साथी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ गाजर का हलवा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंडिया गठबंधन को बिहार में हार का डर सता रहा है: राजग
    Next Article शिक्षा की गुणात्मकता को बनाये रखने के लिए आवश्यक है कि शिक्षक भी प्रतिदिन सीखने के लिए इच्छुक और सक्रिय रहें :अध्यक्ष राम बचन

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.