Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शंकर हो संकट के नाशन, मंगल कारण विघ्न विनाशन, सूर्य मंदिर समिति के जलाभिषेक यात्रा में बोल बम के जयकारे से गूंज उठा सिदगोड़ा सूर्यधाम, हजारों शिवभक्तों की अगुवाई करते जल लेकर पैदल शिवालय पहुंचे रघुवर दास
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    शंकर हो संकट के नाशन, मंगल कारण विघ्न विनाशन, सूर्य मंदिर समिति के जलाभिषेक यात्रा में बोल बम के जयकारे से गूंज उठा सिदगोड़ा सूर्यधाम, हजारों शिवभक्तों की अगुवाई करते जल लेकर पैदल शिवालय पहुंचे रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 21, 2023Updated:August 21, 2023No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    शंकर हो संकट के नाशन, मंगल कारण विघ्न विनाशन, सूर्य मंदिर समिति के जलाभिषेक यात्रा में बोल बम के जयकारे से गूंज उठा सिदगोड़ा सूर्यधाम, हजारों शिवभक्तों की अगुवाई करते जल लेकर पैदल शिवालय पहुंचे रघुवर दास

    ■ भक्तिमय संगीत पर श्रद्धालुओं के संग थिरके पूर्व सीएम रघुवर दास, लौहनगरी की जनता एवं देवी स्वरूपा नारी शक्ति का जताया आभार, 42 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण।

     

     

     

    जमशेदपुर  : सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा द्वारा पवित्र श्रावण माह के तृतीय सोमवारी पर जलाभिषेक यात्रा पूरे धूमधाम से एवं भक्तिभाव से सम्पन्न हुई। जलाभिषेक यात्रा की अगुवाई सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की। यात्रा में मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के संग 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बारीडीह भोजपुर कॉलोनी छठ घाट से कलश में जल लेकर हरि मैदान से भक्तिमय संगीत, मनोरम झांकी, घोड़े, बैंड-बाजा और पुष्पवर्षा के बीच पैदल यात्रा कर सूर्यधाम शिवालय में जलाभिषेक कर आशीष प्राप्त किया। कई किलोमीटर पैदल नंगे पाव की यात्रा तय कर शिवालय में रघुवर दास ने बाबा भोलेनाथ को जलार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर की जनता समेत सम्पूर्ण झारखंड निवासियों के सुख-समृद्धि, उन्नति एवं शांति की कामना की। इससे पहले, बारीडीह हरि मंदिर मैदान में 11 सदस्यीय पंडितों के समूह द्वारा जलाभिषेक का संकल्प कराया गया। यात्रा में शामिल महिलाओं ने गेरुवा वस्त्र तो पुरुषों ने गेरुवा गमछा के साथ हाथों में केसरिया ध्वज लेकर यात्रा की शोभा बढ़ायी। प्रातः काल से ही बारीडीह हरि मंदिर मैदान में हर हर महादेव, बोल बम के जयघोष सुनाई देने लगे थे। हजारों की संख्या में कतारबद्ध महिलाएं, बुर्जुग, बच्चे बाबा भोलेनाथ के शीघ्र दर्शन को उत्साहित थे। भारी भीड़ को देखते हुए कमेटी द्वारा पूरे यात्रा को बैरिकेडिंग कर व्यवस्थित रूप दिया गया। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए मंदिर परिसर के अंदर और बाहर में बड़े पंखे और पूरे रास्ते में जगह-जगह शीतल पेय के काउंटर लगाए गए थे। जलाभिषेक यात्रा के दौरान तीन स्थानों पर बुलडोजर के ऊपर से की गई पुष्पवर्षा श्रद्धालुओं को उत्साहित कर रही थी। प्रातः 8:30 बजे से दोपहर तक श्रद्धालुओं ने बाबा बैधनाथ धाम की तर्ज पर बने अरघा के माध्यम से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक यात्रा में श्रद्धालुओं के व्यवस्थित जलार्पण एवं सहयोग हेतु 200 सूर्यधाम सेवक के संग प्रशासन की ओर से पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं, यात्रा में एम्बुलेंस के साथ मेडिकल सहायता कैम्प लगाए गए थे।

     

     

     

     

    42 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण: जलाभिषेक के पश्चात 42 हजार से अधिक श्रद्धलुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी की ओर से सोन मंडप परिसर में प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। जिसमें 20 काउंटर पर प्रसाद तो 15 काउंटर पर पानी की व्यवस्था थी। प्रसाद के रूप में पूरी, आलू-चना की सब्जी एवं देशी घी से बने हलवा को परोसा गया।

    भव्य जलाभिषेक यात्रा के सफल समापन पर सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लौहनगरी की जनता के साथ देवी स्वरूपा नारी शक्ति का विशेष रूप से आभार जताया। उन्होंने कहा कि सूर्यधाम के जलाभिषेक यात्रा में आध्यात्म, भक्ति और एकता का विहंगम दृश्य देखने को मिला। इस ऐतिहासिक यात्रा में हजारों माताएं-बहनें, पुरुष एवं युवाओं के बोल बम के जयकारे और उत्साह से जो भक्तिरस का प्रवाह हुआ है, उसका शब्दों में वर्णन नही किया जा सकता। कहा कि जिस तरह भारत की पहचान एक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक देश के रूप में है। उसी तरह हमारी पहचान भी पूरी दुनिया में युगों पुरानी संस्कृति और परंपराओं के कारण है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कुछ असुरी शक्ति हमारे देश की गौरवशाली संस्कृति और परंपरा को नष्ट करने में लगे हैं। बाबा भोलेनाथ उन सभी असुरी शक्ति का नाश करें और श्रद्धालुओं पर अपना आशीर्वाद बनाये रखें। उन्होंने जलाभिषेक यात्रा को ऐतिहासिक एवं अद्भुत बनाने में सूर्य मंदिर समिति, भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक संस्था समेत सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

     

     

    वहीं, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने जलाभिषेक यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सूर्यधाम में उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। सूर्य मंदिर समिति के द्वारा श्रावण मास के तीसरी सोमवारी के इस जलाभिषेक यात्रा में शामिल हज़ारों माताओं-बहनों एवं युवा साथियों ने उत्साह और उमंग से भाग लेकर इसे ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय बनाया।

    वहीं, सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सूर्य मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी, वरीय सदस्यगण एवं माताओं-बहनों का धन्यवाद करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के अटूट आस्था के कारण सूर्य मंदिर जमशेदपुर ही नही बल्कि पूरे झारखंड में आस्था के आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने जलाभिषेक यात्रा में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से सहयेाग और सेवा करने वालों का प्रति आभार जताया।

     

     

     

    जलाभिषेक यात्रा में मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संजीव सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, कृष्णमोहन सिंह, संतोष यादव, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, जलाभिषेक यात्रा के संयोजक मिथिलेश सिंह यादव, रामबाबु तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, पवन अग्रवाल, सुशांत पांडा, कुलवंत सिंह बंटी, नीरज सिंह, राकेश सिंह, कल्याणी शरण, खेमलाल चौधरी, महेंद्र यादव, बबुआ सिंह, सुधांशु ओझा, मंजीत सिंह, बोलटू सरकार, अमित अग्रवाल, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, अजय सिंह, हेमंत सिंह, बबलू गोप, ध्रुव मिश्रा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संदीप शर्मा बौबी, हेमेंद्र जैन हन्नु, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव रॉय, मनी मोहंती, अभिमन्यु सिंह चौहान, कुमार अभिषेक, विकास शर्मा, मृत्यंजय यादव, रमेश नाग, श्रीराम प्रसाद, पप्पू मिश्रा, संतोष कुमार, अशोक सामंत, नरेंद्र ओझा, श्रीराम प्रसाद, पप्पू मिश्रा, रामबिलास शर्मा, कुमार संदेश, चिंटू सिंह, नवजोत सिंह सोहल, उमेश साव, रविजेंट सिंह, मनीष पांडेय, अनुराग मिश्रा, इकबाल सिंह, निर्मल गोप, अनिकेत रॉय, तेजेन्द्र सिंह जॉनी, बिमला साहू, सरस्वती साहू, मधुमाला, संजना साहू, मधु तांती, सुधा यादव, शीलू साहू, ममता सिंह, लकी कौर, काजू शांडिल, रंजीत सिंह, जसवंत सिंह, ऋषव सिंह, सतीश कुमार समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक के पास ईश्वर लाल ज्वेलर्स में हुए लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा
    Next Article टेल्को : शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन के द्वारा शिष्यों की संगोष्ठी का आयोजन

    Related Posts

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    July 23, 2026

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    July 23, 2026

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.