Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटानगर पार्किंग फायरिंग मामले में कई हिरासत में, ममेरे भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    टाटानगर पार्किंग फायरिंग मामले में कई हिरासत में, ममेरे भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    टाटानगर पार्किंग फायरिंग मामले में कई हिरासत में, ममेरे भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज
    जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन पार्किंग में शुक्रवार रात पार्किंग ठेकेदार नीरज दुबे पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. हालांकि, इस घटना में नीरज के कंधे और हाथ में गोलियां लगी. घटना के बाद नीरज को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था. इधर घटना के बाद नीरज के ममेरे भाई अमन तिवारी के बयान पर टाटानगर रेल थाना में प्राथिमकी दर्ज कराई गई है. अमन के बयान पर विशाल, आशुतोष, राजा पगला समेत पांच नामजद आरोपी बनाया गया है जबकि अन्य लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

     

     

     

    स्टेशन में बोतल बंद पानी सप्लाई करने वाले संतोष से हुआ था विवाद
    अमन ने पुलिस को बताया कि स्टेशन परिसर में बोतल बंद पानी सप्लाई करने वाले संतोष से उसका विवाद हुआ था. विवाद के बाद संतोष ने ही नीरज पर हमला करने का प्लान बनाया था. सूत्रों की माने तो नीरज स्टेशन पार्किंग के अलावा अन्य धंधों पर भी कब्जा जमाना चाहता था. वह पानी सप्लाई के धंधे पर भी शामिल हो रहा था. यह संतोष को रास नहीं आया जिसके बाद दोनो के बीच विवाद हुआ था. सभी आरोपी गणेश सिंह गैंग के सदस्य है. आरोपी राजा हाल ही में टेल्को में रंजित सरदार की हत्या के आरोप में जेल से जमानत पर बाहर आया है.

    रेकी कर दिया घटना को अंजाम

    अपराधियों ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया. घटना से थोड़ी देर पहले नीरज दुबे आरपीएफ पोस्ट में था. आरपीएफ पोस्ट से निकलकर वह पार्किंग की ओर जा रहा था. इसी बीच अपराधियों ने उसका पीछा किया. मौके का फायदा उठाकर अपराधियों ने नीरज दुबे पर फायरिंग कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पैदल ही मौके से फरार हो गए. इधर घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमे अपराधी घटना को अंजाम देखकर भागते नजर आ रहे है.

     

     

     

     

    आरपीएफ ने किया फ्लैग मार्च

    रेलवे स्टेशन पार्किंग में घटी फायरिंग की घटना के बाद आरपीएफ ने शनिवार की सुबह फ्लैग मार्च किया. इस घटना की गूंज आरपीएफ जोनल मुख्यालय से लेकर रेलवे बोर्ड तक हुई है. बताया जाता है कि खड़गपुर आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट आलोक कुमार शुक्रवार देर रात ही टाटानगर पहुंच गए थे. चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय का प्रभार अभी उन्हीं के पास है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री 28 मई 2023 को नवनिर्मित संसद भवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे – अब्दुल रकीब !
    Next Article जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की नेतृत्व में हिंदुवादी नेताओं से मिले भाजमो

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.