Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    1. झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा

    महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति इन दिनों सात दिवसीय अध्ययन दौरे पर महाराष्ट्र प्रवास पर है। झारखंड महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के नेतृत्व में समिति के शिष्टमंडल में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू समेत विधायक शशिभूषण मेहता शामिल हैं। दौरे के दौरान समिति द्वारा महिला एवं बाल विकास से जुड़े विभिन्न आयामों, योजनाओं एवं कार्यप्रणालियों का गहन अध्ययन किया जा रहा है।

    अध्ययन दौरे के क्रम में समिति के सदस्यों ने महाराष्ट्र विधानसभा का भ्रमण किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की एवं महिला एवं बाल विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। श्री नार्वेकर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महाराष्ट्र महिला एवं बाल विकास समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण, बच्चों के सर्वांगीण विकास, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बजट प्रबंधन एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श की गई। दोनों राज्यों के अनुभवों एवं योजनाओं के आदान-प्रदान से समिति के सदस्यों को नई जानकारियां एवं बेहतर कार्यपद्धति को समझने का अवसर मिला।

    प्रवास के दौरान शिष्टमंडल ने मुंबई के बांद्रा स्थित श्री महिला गृह उद्योग लिज्जत पापड़ के निर्माण केंद्र का भी दौरा किया। यहां महिलाओं द्वारा संचालित आत्मनिर्भरता एवं स्वावलंबन के इस मॉडल की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा गया। विधायक पूर्णिमा साहू ने संस्था के संचालकों को लौहनगरी जमशेदपुर में भी लिज्जत पापड़ की शाखा प्रारंभ करने हेतु आमंत्रित किया, जिससे वहां की महिलाओं को भी रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें। समिति ने मुंबई स्थित लोकभवन का भी भ्रमण किया। इस दौरान परिसर में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

    इसके अतिरिक्त, समिति के सदस्यों ने कामकाजी महिलाओं के लिए संचालित महिला हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बाहर से आकर कार्य करने वाली महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, आवासीय प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। विधायक पूर्णिमा साहू ने महिलाओं की सुरक्षा एवं बच्चों में कुपोषण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही संस्था स्नेहा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और उनके कार्यों की जानकारी ली। महाराष्ट्र प्रवास के दौरान शिष्टमंडल ने 135 वर्षों से संचालित महाराष्ट्र के प्रसिद्ध डब्बावाला टिफिन डिलीवरी सिस्टम की कार्यप्रणाली का भी अध्ययन किया।

    दौरे की शुरुआत मुंबई स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन एवं पूजन के साथ हुई। वहीं, प्रवास के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने सपरिवार महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि महाराष्ट्र अध्ययन दौरे में अब तक का अनुभव अत्यंत सार्थक एवं प्रेरणादायी रहा है। महिला एवं बाल विकास से जुड़े विभिन्न विषयों को गहराई से समझने एवं कई नई कार्यप्रणालियों को जानने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में महिला एवं बाल विकास से जुड़े मुद्दों पर टाटा प्रबंधन के साथ भी बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए बेहतर पहल सुनिश्चित की जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचलियामा-कुजू मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, मां पार्वती बस और बाइक की सीधी टक्कर, युवक की हालत गंभीर
    Next Article आदित्यपुर के ‘द सैफायर’ प्रोजेक्ट पर गहराया भूमि विवाद, कोर्ट में लंबित मामलों के बीच निवेशकों को दी गई चेतावनी

    Related Posts

    आदित्यपुर के ‘द सैफायर’ प्रोजेक्ट पर गहराया भूमि विवाद, कोर्ट में लंबित मामलों के बीच निवेशकों को दी गई चेतावनी

    May 20, 2026

    चलियामा-कुजू मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, मां पार्वती बस और बाइक की सीधी टक्कर, युवक की हालत गंभीर

    May 20, 2026

    सीखें, खेलें और सृजन करें’ जेम्को कालीमाटी विद्यालय के समर कैंप में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर के ‘द सैफायर’ प्रोजेक्ट पर गहराया भूमि विवाद, कोर्ट में लंबित मामलों के बीच निवेशकों को दी गई चेतावनी

    झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा

    चलियामा-कुजू मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, मां पार्वती बस और बाइक की सीधी टक्कर, युवक की हालत गंभीर

    सीखें, खेलें और सृजन करें’ जेम्को कालीमाटी विद्यालय के समर कैंप में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर

    टाँगरसाई में छऊ नृत्य की धूम, विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन

    मातृत्व भी नहीं पिघला सका ट्रैफिक व्यवस्था का कठोर रवैया, गर्भवती महिला को भी इस चिलचिलाती धूप में खड़ा कराया।

    जुगसलाई में कपड़ा दुकान पर फायरिंग मामले का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, अवैध पिस्तौल और गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार

    घाटशिला में आयोजित जदयू की हुई संगठनात्मक बैठक में प्रखंड अध्यक्ष की हुई घोषणा

    झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: जमशेदपुर नगर डीएसपी सुनील चौधरी का तबादला, 201 डीएसपी के स्थानांतरण आदेश जारी जानें कौन —-

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.