Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला- खरसावां की सुर्खियां
    Breaking News झारखंड

    सरायकेला- खरसावां की सुर्खियां

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 4, 2022No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त के अध्यक्षता मे बैठक सम्पन्न

    कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारीयों को शौपी गई जवाबदेगी

    समाहरणालय सभागार मे उपायुक्त, श्री अरवा राजकमल की अध्यक्षता में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह (15 अगस्त 2022) के आयोजन से संबंधित बैठक आहूत की गई। बैठक मे पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकास, उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री हरदीप सिंह, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री रामकृष्ण कुमार एवं अन्य सभी सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    इस दौरान उप सम्हार्ता समान्य शाखा श्रीमती सुधा वर्मा के द्वारा विगत वर्ष किए गए कार्यक्रम सम्बन्धित मुख्य बिन्दुओ पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके तत्पश्चात स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल संचालन हेतु झंडोतोलन का समय, परेड में शामिल होने वाले विभिन्न टुकड़ियों के पूर्वाभ्यास, राष्ट्रगान का पूर्वाभ्यास एवं मुख्य समारोह स्थल पर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने, मुख्य समारोह स्थल के मैदान को सुसज्जित और सुदृढ़ीकरण करने, समहरणालय भवन समेत अन्य स्थलों कई साफ सफाई, अग्निशमक, पेयजल, विधुत तथा अन्य कार्यों कई जवाबदेही सम्बन्धित कार्यालय प्रधान को शौपी गई। कार्यक्रम मे उपस्थित वरीय पदाधिकारियों के साथ वार्ता कई गई इस दौरान कार्यक्रम को बेहतर बनाने हेतु कई पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार साझा किए। बैठक के दौरान मुख्य समारोह स्थल पर झंडोत्तोलन के पश्चात स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पढ़े जाने एवं ससम्मान याद किए जाने वही पुलिस लाइने मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने, कारगिल युद्ध मे शामिल पूर्व सैनिक को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो मे (मुख्य सड़क को छोड़कर) प्रातः काल में प्रभातफेरी का आयोजन कराने की बात कही गई। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रभात फेरी से झंडोतोलन के मुख्य कार्यक्रम तक ट्रैफिक व्यवस्था नियंत्रित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। साथ ही जिला प्रशासन एवं पत्रकार बंधुओ के साथ संध्या चार बजे से फूटबाल फैंसी मैच का आयोजन कराने का भी निर्णय लिया गया। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर आजादी के अमृत महोत्सव (आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने) कार्यक्रम के तहत सभी घरों में एवं सभी सरकारी भवनों यथा- पंचायत भवन, आंगनबाड़ी, हेल्थ सेंटर, विद्यालय, डाकघर आदि में (11 अगस्त से 15 अगस्त तक) झंडा फहराने का विशेष अपील किया गया है। साथ ही सभी आमजनों से अपील किया गया है कि इस बार प्लास्टिक के झंडे के स्थान पर कपड़े से बने झंडे का उपयोग करें। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला अंतर्गत अवस्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण करने का निर्णय लिया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सरकार के द्वारा कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु बनाए गए विभिन्न नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम का संचालन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की सफलता एवं तैयारी को सुनिश्चित करने हेतु नोडल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी नियुक्त किए गए। उक्त बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त जिला स्तर के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी तथा विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित थें।

    *कार्यक्रम का समय सारणी निम्न प्रकार निर्धारित किया गया????*

    *उपायुक्त आवास मे झंडोतोलन – 8:30 AM*

    *पुलिस अधीक्षक आवास मे झंडोतोलन- 8:45AM*

    *मुख्य समारोह स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम मे झंडोतोलन- 9:10 AM*

    *समाहरणालय मे झंडोतोलन- 10:15 AM*

    *पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे झंडोतोलन- 10:30*

    *पुलिस लाइन मे झंडोतोलन- 10:55 AM*

    भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला मे खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड तथा जिला प्रशासन सरायकेला खरसावां के सौजन्य से नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में चल रहे इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई ने कहा कि झारखंड में हॉकी की अलग पहचान है। जंगलों से घिरे इस राज्य में हॉकी के जादूगर ध्यानचंद सहित सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का जन्म दिया है। उन्होंने जिले में हॉकी को शुरू करने के लिए खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को धन्यवाद देते हुए जिले एवं राज्य का नाम रोशन करने का आग्रह किया।

    समारोह को अनुमंडल पदाधिकारी श्री राम कृष्ण कुमार ने भी संबोधित किया उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार जिला खेल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार चौधरी, डी एस ए के सचिव मोहम्मद दिलदार, जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो, पिनाकी रंजन, तीरंदाजी के बी एस राव, हिमांशु शेखर मोहंती, फुटबॉल के बलराम महतो एवं संजय सुंडी, दिवाकर सोरेन रविंद्र पणिहारी, भूटान स्वांसी, कुजरी गगराई सहित कई खेल संघों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। रेफरी की भूमिका आरती कुमारी, दिव्या जोजो तिर्की, दिवाकर सोरेन ने निभाई।

    आज आयोजित जूनियर नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता के 17 वर्ष बालिका वर्ग में सरायकेला की टीम ने राजनगर को 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। बताते चले की कल दिनांक 5 अगस्त 2022 को इसी मैदान में बालक 15 एवं 17 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

    समहरणालय सभागर मे उपायुक्त श्री अरवा राजकमल के अध्यक्षता मे जिला विकास समन्वय समिति कई बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे उपायुकतो के साथ उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई , परियोजना निदेशन आईटीडी श्री संदीप कुमार दौराइबुरु, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPO एवं कंप्यूटर ऑपरेटर्स उपस्थित रहे।

    बताते चले की सर्वप्रथम पूर्व के बैठक मे दिए गए दिशा निदेशो का समीक्षा किया गया। इसके पाश्चात्य मनरेगा, आवास योजना, आंगनवाड़ी, कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाए समेत प्रखंड कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं का प्रखंडवार समीक्षा करते हुए पूर्व के संचालित योजनाओं को निर्धारित समयावधी मे पूर्ण करने एवं ऐसे नए योजनाए जिनका चयन किया गया है का जल्द से जल्द कार्य प्रारम्भ करने हेतु सभी प्रक्रियाए जल्द पूर्ण करने के निदेश दिए गए।

    *मनरेगा एवं स्वास्थ्य*

    उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा की मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को मिले, क्षेत्र मे आवास योजना के लंबित कार्यों को लाभुक के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्ण कराए। साथ ही अन्य योजनाओं के कार्यक्रम मे प्रगति हेतु प्रखंड स्तरीय बैठक कर कार्यक्रम योजना निर्धारित करें। उपायुक्त ने कहा क्षेत्र मे हर योग्य राशनकार्डधारी को राशन मिले, लोगो को स्वास्थ सुविधाए प्रदान हो साथ ही सभी प्रतीक्षारत लाभुकों को कोविड का बुस्टर टिका जल्द लगे इस हेतु ऐमों एवं , एम ओ आईं सी एवं सम्बन्धित प्रखंड स्तरीय विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर कार्यक्रम योजना निर्धारित करें। उपायुक्त ने कहा मनरेगा अंतर्गत योजनाओं का चयन पंचायतवार/गाववार करें, तथा यह सुनिश्चित करें की प्रति पंचायत प्रतिदिन 100-150 लेबर को कार्यक्रम प्रदान किया गया।

    *कल्याण विभाग*

    उपायुक्त ने कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का समीक्षा किया। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग हेतु संचालित मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजनाए, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी चिकित्सा सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित कर शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को योजना का लाभ दे। उपायुक्त ने कहा मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना के लाभ सम्बन्धित सभी बिन्दुओ, सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी एवं आदेदन की प्रक्रिया के बारे मे विस्तृत जानकारी दे ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा एवं अलगचुआं मोड़ में अवैध बालू परिवहन कर रहे एक – एक ट्रैक्टर को किया गया जब्त
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.