Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला : 33 वें उपायुक्त के रूप में आईएएस रवी शंकर शुक्ला ने सरायकेला- खरसावां जिले का ग्रहण किया पदभार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    सरायकेला : 33 वें उपायुक्त के रूप में आईएएस रवी शंकर शुक्ला ने सरायकेला- खरसावां जिले का ग्रहण किया पदभार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सरायकेला : 33 वें उपायुक्त के रूप में आईएएस रवी शंकर शुक्ला ने सरायकेला- खरसावां जिले का ग्रहण किया पदभार

    राज्य सरकार के प्रति जताया आभार कहा समाज के अंतिम पंक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने का होगा प्रयास

    निवर्तमान उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा बेहतर रहा कार्यकाल, जिले वासियों से अपील नए उपायुक्त को करें सहयोग

     

     

     

    सरायकेला- खरसावां जिले के 33 वें उपायुक्त के रूप में आईएएस रवि शंकर शुक्ला ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया. पद संभालने के बाद उन्होंने कहा कि नागरिकों का जिला प्रशासन के प्रति विश्वास को मजबूत बनाना उनका पहला दायित्व होगा. उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का तय समय सीमा में काम पूरा हो, योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिले, इन सभी बातों को ध्यान में रखकर काम किया जाएगा. उन्होंने कहा जन प्रतिनिधि और मीडिया से प्राप्त सुझावों को भी अमल में लाने का काम किया जाएगा. कहा कि वे केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को पूर्णरूप से धरातल पर उतारने का पूर्ण प्रयास करेंगे.

     

     

     

    उन्होंने सरायकेला- खरसावां जिले की कमान सौंपने के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया.
    इससे पहले निवर्तमान डीसी  अरवा राजकमल ने बुके देकर उनका स्वागत किया. दोनों अधिकारियों ने पदभार से जुड़ी सभी कागजी प्रक्रिया पूरी की, दोनों ने एक दूसरे के साथ जिले की तमाम गतिविधियों पर भी चर्चा की. निवर्तमान उपायुक्त ने नये डीसी को विभागीय पदाधिकारियों से परिचय कराया.

     

     

     

    निवर्तमान उपायुक्त अरवा राजकमल ने सरायकेला- खरसावां जिले में किये गए कार्यों को अच्छा कार्यकाल बताया. उन्होंने सरायकेला- खरसावां जिले के लोगों के सहयोग का आभार भी जताया और नए डीसी को अपना सहयोग देने की अपील की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजी20 पर्यावरण और जलवायु स्थिरता मंत्रिस्तरीय बैठक में PM मोदी ने दिया संदेश
    Next Article कुण्डहित भाजपा ईकाई की ओर से कुण्डहित BDO के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा गया सात सूत्री ज्ञापन

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.