Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला : सरायकेला पहुंचे राज्यपाल   , कई कार्यक्रमों में किए शिरकत  
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड रांची

    सरायकेला : सरायकेला पहुंचे राज्यपाल   , कई कार्यक्रमों में किए शिरकत  

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2023Updated:June 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सरायकेला : सरायकेला पहुंचे राज्यपाल   , कई कार्यक्रमों में किए शिरकत  

     

    जनता संवाद कार्यक्रम में महामहिम से बोले ग्रामीण, ब्रिटिश काल के कुआँ पर हैं ग्रामीण आश्रित, गर्मी में हो रही पेयजल की दिक्कत।

     

    राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार सुबह पश्चिम सिंहभूम जिले से सरायकेला पहुंचे। जहां केवीपीएसडी राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय पहुंचने पर सर्वप्रथम जिला प्रशासन द्वारा महामहिम को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरायकेला जिला पुलिस प्रशासन के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे।

     

     

    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल केवीपीएसडी राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय मॉडल स्कूल का भ्रमण कर स्कूली छात्राओं से संवाद स्थापित किया। इस कार्यक्रम के बाद राज्यपाल ओल्ड एज होम में प्रस्तावित कार्यक्रम में भी शिरकत किया। जिसके बाद संजय ग्राम स्थित जनजाति आवासीय विद्यालय में राज्यपाल स्कूली छात्र छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए यहां राज्यपाल ने जनजातीय आवासीय विद्यालय के छात्रों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और तस्वीरें खिंचाई। इस मौके पर स्थानीय लोगों के जन समस्याओं से भी राज्यपाल अवगत हुए। वही राज्यपाल ईटाकुदर पंचायत भवन में आयोजित से जनता -संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों से संवाद स्थापित किया।

     

     

     

    इस दौरान ईटाकुदर पंचायत अंतर्गत काशीडीह टोला में भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने राज्यपाल को समस्या से अवगत कराया। जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि टोला में ब्रिटिश काल के बने कुआं से आज भी ग्रामीण पेयजल के लिए निर्भर हैं। गर्मी के इस मौसम में कुआँ सूख जाने के चलते ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। ग्रामीणों ने महामहिम से गुहार लगाई कि गांव में पेयजल की समुचित व्यवस्था करते हुए तालाब आदि का भी निर्माण कराया जाए। यहां आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल के हाथो परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। महामहिम आगमन को लेकर सरायकेला जिला प्रशासन द्वारा लगातार तैयारियां की जा रही थी। इधर राज्यपाल आगमन को लेकर सरायकेला मुख्यालय समेत अन्य क्षेत्रों में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोडसे और सावरकर को सम्मानित करने जैसा’, गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार देने के फैसले पर भड़की कांग्रेस
    Next Article मुखिया मुन्ना सहनी ने मिट्टी भराई, ईट सोलिंग, नाला निर्माण एवम पीसीसी कार्य का किया शुभारंभ

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.