



चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
भगवानपुर ,बेगूसराय : रसलपुर पंचायत के भगवानपुर गांव स्थित वार्ड संख्या 1 में 15 वी वित्त आयोग योजना से 9 लाख 73हजार 800रुपए की लगता से पीडब्लूडी से रामसेवक चौधरी के घर तक मिट्टी भराई ,ईट सोलिंग तथा नाला निर्माण पीसीसी कार्य का शुरुआत मुखिया मुन्ना सहनी ने सोमवार को नारियल फोड़ कर किया ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी वार्डों का विकास हमारी प्राथमिकता है खास कर वार्ड संख्या 1में पिछले कई वर्षो से विकास नही हो पा रही थी हम ने इसको गंभीरता से लेते हुए इस से पहले वर्षो से लंबित काली स्थान से गांव के तरफ जाने बाली सड़क का कार्य को पूरा करवाया ।इस वार्ड के विकास के लिए निरंतर लगे हुए हैं। मौके पर पूर्व वार्ड सदस्य राजीव कुमार उर्फ मुन्ना चौधरी,पूर्व पंचायत समिति सदस्य विनोद चौधरी,अक्षय कुमार,सियाराम चौधरी , रामअहलाद चौधरी,रामसेवक चौधरी, मिथुन कुमार,अशोक महतो,सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

