Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टीकाकरण को लेकर जिले के वरीय पदाधिकारियों ने चेंगायडीह गांव पहूंचे
    Breaking News झारखंड

    टीकाकरण को लेकर जिले के वरीय पदाधिकारियों ने चेंगायडीह गांव पहूंचे

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टीकाकरण को लेकर जिले के वरीय पदाधिकारियों ने चेंगायडीह गांव पहूंचे

    संवाददाता

    जामताड़ा: जिले के ग्रामीण एवं जंगली क्षेत्र में कोरोना टीकाकरण को लेकर फैले अफवाह पर लोग भ्रम पाल रखे हैं, जिसका परिणाम यह है जिले में लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण नहीं हो रहा है। ग्रामीण लोग टीकाकरण केंद्र पर जाना नहीं चाहते हैं। कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों के बीच डर व अफवाह को खत्म करने के लिए शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज , पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा ,वन प्रमंडल पदाधिकारी बंकर अजिंक्य देवीदास सहित अन्य अधिकारियों के साथ जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत चेंगाइडिह गांव पहुंचे।उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने लोगों से बात चीत कर यह जानने की कोशिश की आखिरकार गांव में लोग क्यूं डर रहे हैं? उन्होंने लोगों को बताया इस वायरस से बचाव हेतु एक मात्र उपाय है टीकाकरण करवाना। यही आपको सुरक्षा कवच प्रदान करेगा। कहा कि जिस तरफ अन्य बीमारियों से बचने के लिए वैक्सीन लगाया जाता है। यह भी उसी तरह है अगर आप इसे लगवाते हैं तो इस कोविड महामारी से आप सुरक्षित रहेंगे। वैक्सिन सुरक्षा कवच के रूप में काम करता है। यह आपके शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। जिससे कोविड 19 का असर नहीं के बराबर होता है। उन्होंने लोगों से कहा कि वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। जब तक सभी लोग टीकाकरण नहीं करवा लेते तब तक इस पर पूर्णतः काबू नहीं किया जा सकता है। इस महामारी की रफ्तार को वैक्सीन के माध्यम से ही कम किया जा सकता है। कोरोना के खिलाफ हम सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी है। टीकाकरण को लेकर मन में भ्रांतियां ना पालें तथा ऐसे अफवाहों पर विश्वास नहीं करें तथा निर्भीक होकर टीकाकरण कराने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाएं तथा टीकाकरण करवाएं और दूसरों को भी वैक्सीन लेने के लिए जागरूक करें।
    वहीं मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा ने लोगों से कहा कि कोरोना से बचाव के एकमात्र सुरक्षित उपाय टीकाकरण है। टीका लगवाकर ही इस महामारी के प्रभाव को निष्क्रिय किया जा सकता है। इसलिए आप लोग पहले तो स्वयं टीका लगवाएं साथ ही अपने-अपने गांव के घर-घर जाकर युवा वर्ग वैक्सीन लेने के लिए लोगों को प्रेरित करें। टीकाकरण को लेकर अफवाहों से दूर रहने को भी बोलें।वहीं मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी बंकर अजिंक्य देवीदास ने कहा कि कोविड टीकाकरण को लेकर समाज में फैली भ्रांति पर विश्वास ना करें। हम लोगों ने भी अपना टीकाकरण करवाया है। यह सुरक्षित व प्रभावी है। साथ ही मास्क पहने और सेनेटाइजर का प्रयोग करते रहें। आप लोग भी टीकाकरण करवाइए, इससे आप भी सुरक्षित होंगे और आपका परिवार भी।
    इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी जहीर आलम,अंचल अधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई पाकुड़ के विभाग प्रभारी विश्वनाथ भगत के नेतृत्व में पाकुङ नगर के सिद्धार्थनगर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया
    Next Article सभी को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जिम्मेवार होने की आवश्यकता है:उपायुक्त

    Related Posts

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    June 26, 2026

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    June 26, 2026

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गिरिडीह में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।

    जमशेदपुर के चाकुलिया क्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहा ‘रामलाल’ हाथी गुरुवार शाम चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर पहुंच गया.

    जमशेदपुर: आजादनगर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, हथियार बरामद

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.