Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीनियर आईएएस इफ्तिखारुद्दीन ने बस्ती बचाने के लिए दिया था धर्म परिवर्तन करने का लालच, पीड़ित ने बताया सच   
    उत्तर प्रदेश

    सीनियर आईएएस इफ्तिखारुद्दीन ने बस्ती बचाने के लिए दिया था धर्म परिवर्तन करने का लालच, पीड़ित ने बताया सच   

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaOctober 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीनियर आईएएस इफ्तिखारुद्दीन ने बस्ती बचाने के लिए दिया था धर्म परिवर्तन करने का लालच, पीड़ित ने बताया सच                                                                                              

    कानपुर। कानपुर के पूर्व मंडलायुक्त इफ्तिखारुद्दीन

    द्वारा कथित तौर पर अपने सरकारी आवास पर धर्मांतरण के फायदे गिनाने के मामले में योगी सरकार एक्शन में गई है। सीएम योगी ने इस मामले में एसआईटी जांच के आदेश देते हुए आगामी सात दिन के अंदर रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है। इस मामले में कुछ वो चेहरे भी सामने आए हैं, जिन पर जबरन दबाव बनाकर उन्हें धर्मांतरण के लिए उकसाया जा रहा था। बताया यहां तक जा रहा है कि पूर्व मंडलायुक्त इफ्तिखारुद्दीन उनकी बात नहीं मानने की स्थिति में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। पीड़ित निर्मल त्यागी नाम के एक शख्स ने बताया कि इफ्तिखारुद्दीन ने उन सभी को इस्लाम अपनाने के लिए कहा और उन्हें कानपुर के तमाम मदरसों से मदद मिलने की बात भी कही, पर उन्होंने उनकी इस बात को मानने से इनकार कर दिया और धर्म परिवर्तन करने के लिए भी मना कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि इफ्तिखारूद्दीन का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह उस वक्त का बताया जा रहा है, जब वह कानपुर के मंडलायुक्त थे और वह वर्तमान में यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के चेयरमैन के पद पर तैनात हैं। वायरल वीडियो कानपुर स्थित उनके सरकारी आवास का बताया जा रहा है। जिन लोगों पर धर्मान्तरण का दबाव बनाया गया, उन लोगों द्वारा बताया गया है कि छह साल पहले कानपुर मेट्रो के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा था। उसी सिलसिले में बस्ती वाले सीनियर आईएएस इफ्तिखारुद्दीन से मिलने गए थे। इस दौरान इफ्तिखारुद्दीन ने बस्ती बचाने के लिए सीधे धर्म परिवर्तन करने का लालच दिया था। उनकी तरफ से धमकी भी दी गई कि अब आपको कोई नहीं बचा सकता है। यदि, आपने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। फिलहाल, योगी सरकार इस मामले में गंभीर है। डीजी सीबीसीआईडी जीएल मीणा और सदस्य एडीजी जोन भानु भास्कर गठित एसआईटी का नेतृत्व कर रहे हैं, जिन्होंने मामले में जांच शुरू कर दी है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार सात दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल रमेश वैस से कुणाल षडंगी ने की शिष्टाचार मुलाक़ात JSSC नियमावली में संशोधन सह उड़िया भाषा के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार पर संज्ञान लेने का किया आग्रह।
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    June 16, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी: भक्तों का विश्वास और सुरक्षा पर सवाल

    June 16, 2026

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.