बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) झारखंड राज्य कमेटी की ओर से खूंटी के मिखाईल सभागार में बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय सेमिनार सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में संगठन की केंद्रीय परिषद के इंटरनेशनल अफेयर सेक्रेटरी मणिशंकर पटनायक उपस्थित थे। उन्होंने बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष और उनके आदर्शों की आज के समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। पटनायक ने कहा कि “बिरसा मुंडा का सपना आज भी अधूरा है। जल, जंगल, जमीन की रक्षा और शोषण के खिलाफ संघर्ष को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में फादर बिशु बेंजामिन आईज, अधिवक्ता असित कुमार पात्र, शिक्षक रवि सर, शिक्षक शिवा नायक, सामाजिक कार्यकर्ता सह पूर्व छात्र नेता श्रीमंत बारीक, प्रदेश अध्यक्ष समर महतो और प्रदेश सचिव सोहन महतो शामिल हुए।
सेमिनार के साथ-साथ विभिन्न जिलों से आए विद्यार्थियों ने नाटक, समूह गीत, और समूह नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिनमें बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में खूंटी जिला के सुबोध कुमार मोहाली, अनीशा कुजूर, कमल मुंडा, सुजाता सहित कई साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

