राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।जिले के बिरसा मुंडा स्टेडियम में गुरुवार को राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए सब-जूनियर और जूनियर श्रेणी के खिलाड़ियों के लिए जिला हॉकी चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमे जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 57 प्रतिभाशाली बच्चों ने भाग लिया और खेल भावना के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया। जिला हॉकी संघ सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में आयोजित यह चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और निष्पक्ष रहा ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित मंच मिल सके। बताया गया है कि सब-जूनियर वर्ग के चयनित खिलाड़ी आगामी 15 जून से 19 जून तक होने वाली राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसी प्रकार, जूनियर वर्ग के चयनित खिलाड़ी आगामी 20 से 24 जून तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने चयनित सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि
जिला हॉकी संघ द्वारा यह आयोजन खेल प्रतिभाओं को पहचान देने, उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। चयनित खिलाड़ियों को संघ की ओर से शुभकामनाएं दी गईं और उम्मीद जताई गई कि वे जिले और राज्य का नाम गौरवान्वित करेंगे। इस दौरान सब जूनियर वर्ग में हरीश समरद, बागुन मुंडा, धर्माल मार्डी, बिरसा सादीमा, समीर जामुदा, सिमंत मांझी, मदन मुंडा, सिद्धू पूर्ति, विशाल बोदरा, दीपक सिंकू, रॉबिन बेसरा, रविनाथ मुर्मू, सविना मुर्मू, पासिंग मुंडी, कृष्णा सरदार व संजय मुर्मू का चयन किया गया। उसी प्रकार, जूनियर वर्ग में सुमित हेम्ब्रम, अमन मुर्मू, गणेश भांगरा, सोहराय मुंडा, शुक्रा हांसदा, निर्मल हांसदा, बॉबी लुगुर्सांदी, सुखदेव मार्डी, जबोर मुंडा, लुबू डांगिल, जोहान मुंडू, मैनुएल मुंडा, पॉवलुश मुंडा, दुरई गागराई का चयन किया गया। इस मौके पर जिला हॉकी संघ के सचिव अमित मोदक, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व सुरेश नारायण चौधरी, कोषाध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद, संयुक्त सचिव प्रणय राय, जिला कोच कुशो मिंज व भूटान स्वांसी, तीरंदाजी कोच बीएस राव, भारतीय सेना के अनुभवी तीरंदाज गुरूचरण बेसरा, समाजसेवी सह जिला हॉकी संघ के उपाध्यक्ष डॉ0 योगेन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।

